दैनिक राशिफल १८ अगस्त २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-08-2025 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- दशमी 17:21:51, पश्चात-एकादशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 02 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 26:04:52*,
योग- हर्षण 22:58:34,
करण- वाणिज् 06:21:33, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- वृषभ 14:39:16, पश्चात-मिथुन राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:53:09, 
सूर्यास्त- 18:56:15,
दिन काल- 13:03:05, 
रात्री काल- 10:57:26,
चंद्रास्त- 15:17:33,
चंद्रोदय- 25:24:26*,
राहू काल- 07:31-09:09 अशुभ,
यम घंटा- 10:47-12:25 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:51 शुभ,
प्रदोष- 18:56-21:09 तक,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :~ आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट, कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों की ओर किए गये कार्य आपका रुझान आपकी ओर खींचेंगे, जिसके कारण आपको इधर-उधर की बातों में ध्यान नहीं लगाना है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। हालांकि, कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगी, जिससे थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका साथ देंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके लिए निश्चित रूप से दिन फलदायक रहेगा। घर परिवार में भी यदि आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रूपए पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।  दिन  आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातक अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संबंधों को बचाकर चलें वरना दरार पड़ सकती है, यात्रा करेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। दिन किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ब्राउन है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेंगी और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उससे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी। किसी काम की वजह से यात्रा करेगे। परिवार में लोग आपकी बुराई करेंगे और आपसे काम भी निकालेंगे, संभलकर रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धन लाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिन आपके लिए वैसे मिला जुला रहेगा। आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी वह समाप्त हो पाएंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आप लाचार लोगों की मदद करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह से ही आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका पूरा दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!