शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- प्रथम 12:09:25, पश्चात-द्वितीया,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 26 श्रावण गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 13:51:34, पश्चात-शतभिषा,
योग- शोभन 24:01:00*,
करण- कौलव 12:09:24, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:48:50,
सूर्यास्त- 19:03:39,
दिन काल- 13:14:49,
रात्री काल- 10:45:43,
चंद्रास्त- 06:32:07,
चंद्रोदय- 19:55:14,
राहू काल- 17:24-19:04 अशुभ,
यम घंटा- 12:26-14:06 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:53 शुभ,
प्रदोष- 19:04-21:14 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :~ आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके माता-पिता के आशीर्वाद से काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिजनेस से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन फायदेमंद साबित हो सकता है। छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता मिलने का योग है। आलस्य से बचें और समय का सदुपयोग करें। कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए संयम ही उचित रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ा कोई सामान खरीदने का योग बन रहा है। खर्च सोच-समझकर करें। बच्चों की समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा। पढ़ाई में फोकस बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति महसूस करेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके नई नौकरी के योग बन रहे हैं। किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें। खर्चों को सीमित रखें और अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को पुराने डाउट्स क्लियर करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। पड़ोसियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे। काम पर ध्यान देना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। बिजनेसमैन किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। क्षात्रों की किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए व्यवहार में नम्रता रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा। पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ऑफिस में काम का दबाव आप पर रहेगा। सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें। व्यावसायिक सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे। फिजूलखर्ची से बचें। अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थी प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या टीचर की मदद लें। संदेह से बचें। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी में खर्च होगा। बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके काम समय पर पूरे होंगे। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवार पर धन खर्च होगा। शिक्षकों का दिन व्यस्त रहेगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। मेहमानों का आना-जाना हो सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। कोई नई योजना शुरू हो सकती है। रुकी हुई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक सोच से काम सफल होंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है। धन के मामलों में सजग रहें। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने मित्र से बात होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा। मार्केटिंग में सफलता मिलेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।