गिरिडीह में कुलगुरु गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की 55वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, दिया सामाजिक एकता का संदेश

बृज बिहारी दुबे
By -

गिरिडीह। मध्यदैशीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में श्री गणिनाथ गोविन्द सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को कुलगुरु गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की 55वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के कुटिया रोड स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित इस जयंती समारोह की शुरुआत आलोक गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी द्वारा कुलगुरु के चित्र पर भव्य पूजा-अर्चना से हुई। इसके उपरांत देवघर से आए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह और मधुपुर से आये महामंत्री उत्तम गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह के दौरान समाज के विशिष्ट पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, महामंत्री उत्तम गुप्ता, काशीनाथ साह, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव रिंकेश कुमार, युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, महिला समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनिषा नारायण साह और महिला मंच की प्रदेश अध्यक्षा प्रीति गुप्ता शामिल रही। वहीं समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों जैसे राजेन्द्र गुप्ता, प्रताप गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता और मनोज गुप्ता को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महासभा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें महासभा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और सुमिलत गुप्ता, सहसचिव राकेश गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, मीडिया प्रभारी निशांत गुप्ता, सुमित गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सोनल गुप्ता, रिशु गुप्ता तथा महिला जिलाध्यक्ष सपना गुप्ता का नाम प्रमुख रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान केवल तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों का बहिष्कार करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से समाज सुधार और विकास की दिशा में आगे बढ़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिलाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज से कुरीतियों को दूर करने में अहम सहयोग दें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई जिसने श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिभाव में डूबे रहने पर विवश कर दिया। पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया और लोग बाबा के भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने प्रस्तुत किया।



रिपोर्ट अमित बाछुका

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!