अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर महोदया द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई -ksfastnews

बृज बिहारी दुबे
By -
आज दिनांक 29.07.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर महोदया द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की टर्नआउट, ड्रिल एवं अनुशासन की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए परेड उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन में स्थित बैरक, भोजनालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
इसके अतिरिक्त, महोदया द्वारा अर्दली रूम में उपस्थित समस्त रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रजिस्टरों का समय से अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना और समाधान हेतु संबंधित को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।




रिपोर्ट राहुल गुप्ता

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!