बांकेबिहारी जी के दर्शन और संतों के आशीर्वाद के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प

बृज बिहारी दुबे
By -

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शनिवार को धर्मनगरी वृन्दावन आगमन पर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान के बाद यह आगमन विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री ब्रज के संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने और विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शन के उद्देश्य से वृन्दावन पहुंचे।

श्रीकृष्ण के संबंध में उनकी पूर्व टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए खेद भी व्यक्त किया था। दूसरी ओर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ ने संतों की सभा आयोजित कर उनके कथन को आध्यात्मिक संदर्भ में समझने की आवश्यकता बताई थी।

*बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री* ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की इच्छा व्यक्त करते हुए सनातन समाज से जातिगत मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील भी की। उन्होंने कहां के जब तक जिऊंगा हिंदू हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए जिऊंगा सनातन की सेवा करता रहूंगा उन्होंने कहा कि अब मथुरा में औरंगजेब का कलंक बहुत दिन तक नहीं रह पाएगा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर दिव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र ही होगा। उन्होंने श्री कृष्ण के बांके स्वरूप पर अपनी आलोचना करने वालों को मथुरा आकर श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

 प्रसिद्ध कथावाचक *विष्णु कांत शास्त्री* ने कहा कि ब्रजभूमि प्रेम, भक्ति और संत परंपरा की पावन भूमि है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। इस विषय पर धीरेंद्र शास्त्री जी की हुंकार का असर सम्पूर्ण विश्व में दिखाई दे रहा है।

बृज तीर्थ देवालय न्यास के महामंत्री *आर.के. पाण्डेय* ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि प्रत्येक सनातनी की आस्था का केंद्र है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ब्रजभूमि में आकर संतों का आशीर्वाद लेना हमारी प्राचीन गुरु एवं संत परंपरा के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों कृष्णभक्तों की अभिलाषा है। हमारा विश्वास है कि यह संकल्प शांतिपूर्ण, संवैधानिक और धर्मसम्मत मार्ग से पूर्ण होगा।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *सौरभ गौड़* ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय उठाकर करोड़ों कृष्णभक्तों की भावनाओं को स्वर दिया है। धर्म रक्षा संघ उनके धार्मिक जनजागरण और सनातन एकता के प्रयासों का स्वागत करता है। श्रीराम जन्मभूमि के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विषय पर भी समाज में सकारात्मक चेतना जागृत होनी चाहिए।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक *आचार्य बद्रीश महाराज* ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का त्रिभंगी स्वरूप ब्रज की रसिक भक्ति परंपरा का आधार है।आज धीरेंद्र शास्त्री का ब्रज आगमन और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन का भाव स्वागतयोग्य है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रति प्रत्येक सनातनी के हृदय में अपार श्रद्धा है। हम चाहते हैं कि समस्त सनातन समाज इस विषय पर एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभाए।

*स्वामी देवानंद परमहंस महाराज* ने कहा कि जन्मभूमि के लिए जो संकल्प व्यक्त किया है, वह सनातन समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने वाला है। ब्रजभूमि से हमारा संदेश है कि सनातन समाज संगठित रहे और धर्म की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहे।

कार्यक्रम के अंत में *महावीर मानसिंहका* के सौवें बर्ष में प्रवेश पर उपस्थित सभी संतों ने सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें मंगलकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में महंत राजूदास, वीतराग संत गोविन्दा नंद महाराज, महंत सुन्दर दास महाराज, महंत लाड़ली शरण महाराज,जगद्गुरु स्वामी सुतीक्षण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी देवानंद परमहंस, महामंडलेश्वर स्वामी डा.आदित्यानंद महाराज, महंत देवानंद वनमहाराज,विनय त्रिपाठी, सुमंत कृष्ण शास्त्री,सुमित गौतम, श्रीदास प्रजापति, रविकांत गौतम,डा.मनोज मोहन शास्त्री, अनमोल कृष्ण शास्त्री,पंकज चतुर्वेदी, संजय हरियाणा आदि उपस्थित थे।

सौरभ गौड़ 
राष्ट्रीय अध्यक्ष 
धर्म रक्षा संघ

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!