दैनिक राशिफल ०४ नवंबर २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 04-11-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह,
तिथि- दशमी 11:02:37, पश्चात्- एकादशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 19 कार्तिक गते,
नक्षत्र-पूर्वा फाल्गुनी 27:29:13*,
योग- ब्रह्म 08:00:00, पश्चात्- ऐन्द्र,
करण- विष्टिभद्र 11:02:37, पश्चात्- बव, 
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:36:19, 
सूर्यास्त- 17:32:35,
दिन काल- 10:56:16, 
रात्री काल- 13:04:28,
चंद्रास्त- 14:35:33,
चंद्रोदय- 26:42:12*,
राहू काल- 12:04-13:26, अशुभ,
यम घँटा- 07:58-09:20,
अभिजित-11:43-12:26, अशुभ,
प्रदोष- 17:33-20:12,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:52* - 29:45* शुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
, 
  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का उत्साह और आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा। मित्रों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। काम-काज से जुड़े मामलों में आप आगे रहेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। कला और कौशल को निखारने पर आपका ध्यान रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रह सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है। घर में सुख-सुविधा और सहजता का माहौल रहेगा। बड़ों की बातों का सम्मान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा  व्यावसायिक परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के घर-परिवार में सामान्य और सुखद वातावरण बना रह सकता है। अपनों के साथ समय बिताने की इच्छा होगी। भावनात्मक मामलों में संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें। करियर और कारोबार में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे। परिजनों की सलाह आपके काम आ सकती है। वाणी और व्यवहार के जरिए आप दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। निजी मामलों में विनम्रता और समझदारी बनाए रखें। भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं। संसाधनों और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में रुचि बढ़ सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काम;काज से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। प्रबंधन और कारोबारी गतिविधियों में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपका संपर्क क्षेत्र बेहतर होगा और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के अवसर बन सकते हैं। मेल-जोल बढ़ाने से नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक और पेशेवर संबंधों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। जरूरी जानकारी जुटाने और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। सुविधाओं पर ध्यान देंगे और अपनी साख मजबूत करने की कोशिश करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के घर में आपसी सहयोग और समर्थन बना रहेगा। जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में कभी-कभी मिला-जुला माहौल रह सकता है, लेकिन आपसी तालमेल से परिस्थितियां संभालने में सफल रहेंगे। अपनों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। सुख-सुविधाओं से समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। लेन-देन और खान-पान के मामलों में भी सावधानी रखें। रिश्तों में सम्मान और नजदीकी बनाए रखने पर जोर दें। शुभांक - 2 और - शुभ रंग - रेड रोज है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे  नए विचारों के साथ पुरानी परंपराओं को भी महत्व देंगे। आपके व्यवहार और सूझ-बूझ से लोग प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अपनों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। काम-काज में जरूरी गतिविधियों को गति मिलेगी। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने के लिए सक्रियता दिखाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बनाए रखने में सफल हो सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें। महत्वपूर्ण बातचीत और मुलाकातों के लिए समय निकालें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ब्राइट पिंक है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। न्यायिक मामलों से जुड़ी गतिविधियां सामने आ सकती हैं। अचानक होने वाले घटनाक्रम के कारण कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। काम-काज में लापरवाही न करें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। निवेश और लेन-देन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जरूरी दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई को व्यवस्थित रखें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे। काम-काज सामान्य गति से आगे बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका रहेगी। शुभांक - 9 और - शुभ रंग - अंजीर है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में दिन सकारात्मक रह सकता है। साहस और पराक्रम बनाए रखेंगे। आय के नए स्रोत बनाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी। निजी हितों पर ध्यान देंगे और अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। नियमों का पालन करना आपके लिए जरूरी रहेगा। पेशेवर गतिविधियों में नियमितता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलित फैसले लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - शहद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अधिकारियों और अनुभवी लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। उनकी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। काम-काज की योजनाओं को धैर्य के साथ आगे बढ़ाएं। प्रबंधन क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रभाव बना रह सकता है। पैतृक पक्ष से जुड़े मामलों में सकारात्मकता आ सकती है। सामाजिक स्तर पर सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। हालांकि, अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों में संयम बनाए रखें। किसी भी मामले में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार और प्रबंधन से जुड़े मामलों में अपेक्षित गति बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े विषयों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। किसी भ्रमित करने वाली बात या गलत जानकारी पर भरोसा करने से बचें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सनराइज है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। दिनचर्या से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने से बचें  खान;पान का ध्यान रखें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। काम;काज में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। वरिष्ठों और परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा। कुछ मामलों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में धैर्य रखें और किसी भी दबाव में आकर फैसला न लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मटमैला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उद्योग और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। साझा प्रयासों में उत्साह रहेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। पेशेवर संबंधों में स्थिरता और नजदीकी बढ़ेगी। बड़े लक्ष्य तय करने की दिशा में भी विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। उपलब्धियों से मन उत्साहित रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रबंधन से जुड़े काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। संपत्ति, भवन और पूंजी से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ सकती है। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गेहुँआ है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को काम-काज में दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। झूठे वादों और प्रलोभनों से दूर रहें। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन बनाए रखें। समय प्रबंधन पर ध्यान दें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। सहकर्मियों के साथ भरोसेमंद संबंध बनाने की कोशिश करें। काम-काज में आने वाली बाधाओं को धैर्य से दूर करें। बातचीत में तर्क और संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर उपलब्धियां बनी रह सकती हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बादामी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!