वसई-विरार, मुंबई :शहर में 10 और 11 नवंबर को आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। वसई, विरार और नायगांव के अलग-अलग इलाकों में कचरे, घास, होटल की छत पर लगी प्लास्टिक तिरपाल और एक कार में आग लगने की सूचना मिली। वहीं विरार पूर्व में सड़क पर तेल फैलने की घटना भी सामने आई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की विभिन्न टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाल दिया।अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सनसिटी, फुलपाड़ा, बोळिंज, ताम तलाव और वसई फाटा अग्निशमन केंद्रों की टीमों ने कार्रवाई की। प्रमुख घटनाएं इस प्रकार रहीं: बाबोला, वसई पश्चिम: कौल सिटी अस्पताल के पास कचरे में लगी आग बुझाई गई। भाटपाड़ा, विरार पूर्व:चंदनसार रोड पर फैले तेल पर मिट्टी डालकर सड़क सुरक्षित की गई।यशवंत नगर, विरार पश्चिम: डी-मार्ट के पास घास और तिरुपति नगर स्थित यूनिटेक कॉम्प्लेक्स में कचरे की आग बुझाई गई। महाराजा कॉम्प्लेक्स,विरार पूर्व: खुले मैदान में कचरे में लगी आग पर काबू पाया गया। वसई गांव: जानकी टॉकीज के पास सॉय होटल की छत पर लगी प्लास्टिक तिरपाल की आग बुझाई गई।नायगांव पूर्व: बाफना हाईवे ब्रिज पर मारुति स्विफ्ट डिजायर (MH-48-AC-9174) में लगी आग बुझाने के लिए दो अग्निशमन वाहनों ने संयुक्त कार्रवाई की।क्रांति रेसिडेंसी, वसई पश्चिम: कचरे में लगी आग को सनसिटी अग्निशमन केंद्र की टीम ने बुझाया। इन कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा:कल्पेश पाटील, सुनील इतूर, संदीप विद्वास, संतोष परब, समीर शेलके, विशाल पाटील, शशिकांत सावंत, अजित मेहेर, प्रसाद कदम, एकनाथ राठोड, सुजन सांखे, धनंजय भोईर, मयूर पिंपळे, अजित मराठे, वैभव राऊत, प्रितेश पाडावे, अनिल माळी, जितेंद्र म्हात्रे, नीलेश पाटील, राकेश सावंत, जयेश भोईर, कुलदीप माळी, शिल्पेश भोईर, मयूर डिचोलकर, अतुल ठोंबरे, मनोज यादव, मधुसूदन देसाई, प्रीतम म्हात्रे और विनोद परब।अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से सभी बताई गई घटनाओं में आग पर काबू पाया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को रोकने में मदद मिली।
वसई-विरार में आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, 7 जगहों पर अग्निशमन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई; कार, होटल, कचरे और घास में लगी आग बुझाई
By -
November 11, 2026
