₹2,000 मिलने के लालच में न फंसें! WhatsApp पर वायरल हो रहा संदिग्ध लिंक, साइबर ठगी का खतरा

बृज बिहारी दुबे
By -


नई दिल्ली। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने से ₹2,000 मिल सकते हैं। मैसेज में लिखा है – “मुझे दो हजार मिल गए, तुम भी ट्राई करो।”

इस तरह के लालच भरे मैसेज साइबर ठगी का जरिया हो सकते हैं। साइबर अपराधी लोगों को मुफ्त पैसे का लालच देकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लिंक के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी, निजी डाटा और ओटीपी चोरी होने का खतरा रहता है। इससे बैंक खाते में जमा रकम भी खतरे में पड़ सकती है।

साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे मैसेज को दूसरे लोगों या व्हाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड करने से बचें। संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट करें। किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

विशेष अपील: अनजान ग्रुप, पेज और चैनल को फॉलो करने से बचें। मुफ्त पैसे के लालच में अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें।

सावधान रहें, सतर्क रहें और साइबर ठगी से सुरक्षित रहें!


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!