थाना – बदलापुर, जनपद जौनपुर ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बदलापुर श्री फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आज दिनांक 10.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि बदलापुर चौराहे पर लगभग 04 वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ जाने के कारण रो रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौराहे पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची को सकुशल अपनी अभिरक्षा में लेकर थाना बदलापुर लाया गया।
पुलिस टीम द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु आसपास के क्षेत्र में पूछताछ एवं प्रचार-प्रसार कराया गया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची के दादा अमृतलाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बुढ़नेपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचना दी गई। परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की कार्रवाई पूर्ण करते हुए बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के परिजनों द्वारा जौनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
