दैनिक राशिफल ०९ अगस्त २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 09-08-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- एकादशी 11:04:23, पश्चात्-द्वादशी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 श्रावण गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 14:42:28, पश्चात्-आद्रा,
योग- हर्षण 26:03:19*, 
करण- बालव 11:04:23, पश्चात- कौलव,  
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:48:09, 
सूर्यास्त- 19:04:43,
दिन काल- 13:16:33, 
रात्री काल- 10:43:59,
चंद्रास्त- 16:25:15,
चंद्रोदय- 26:39:04*,
राहू काल- 17:25-19:05, अशुभ,
यम घँटा- 12:26-14:06,
अभिजित-11:59-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:05-21:14 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। सोना या आभूषण खरीदने के लिए दिन शुभ है। बच्चों को अकेले बाहर ना भेजें। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। उम्रदराज लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। वर्तमान समय में ट्रिप के लिए कोई पानी वाली जगह सही नहीं होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।  रोमांस के लिए दिन अच्छा है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से ताल-मेल बनाकर चलें। गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहती है। यदि आप जल्द ही यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ स्पेस सेवर बैग खरीदना याद रखें। जब आप अपना बैग पैक कर रहे हों तो इससे बहुत फर्क पड़ेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके किसी पुराने काम की सराहना होगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। आपको धन लाभ होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। कारोबारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। जब आप स्वस्थ होते हैं, तब आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे होते हैं। अधिक ताजा निचोड़ा हुआ जूस पिएं। अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारीयों को थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता हैं। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। सरकारी ऑफिस मे किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा रहेगा। बाहर के खाने की अपेक्षा घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा की शुरूवात राहुकाल में न करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरों की सलाह जरूर लें, फायदा मिल सकता है। आप जैसे हैं वैसे ही बने रहें। बातचीत के दौरान सोच विचार के बाद ही कुछ बोलें। शादीशुदा जीवन बहुत प्यार से और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। दूषित खान पान की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और  रोमांस के अवसर आएंगे। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आपको मुसीबत में डाल सकती है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। आपमें से कुछ लोगों को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की संभावना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - धानी है। 

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपके दुश्मन आपके सामने पस्त रहेगें। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े क्रिएटिव रहेंगे। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। अपने वजन को कंट्रोल में रखें। कुछ लोगों को हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घूमते रहने का विचार सही नहीं होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिंदूरी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। अपनी कुशलता और प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। दूर की यात्रा करने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। घर की साफ-सफाई से जुड़े काम होंगे। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। खुदरा व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा। ऑनलाइन पुरानी कार बेचने का प्रयास करने वालों को होशियार रहना होगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का रहेगा। घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी रहेगी। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। आपको अपने किसी करीबी मित्र से प्रेम हो सकता है। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है। शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - कत्थई है। 

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई आपका नया मित्र बन सकता है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। खिलाड़ी को अपने खेल में कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!