पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा जिंदा जमीन में दफन कर देंगे

बृज बिहारी दुबे
By -

पीड़ित पत्रकार ने मड़ियाहूं थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्रकार के पास धमकी भरे फोन की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद  है।

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बृज बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनके पड़ोसी नागेश दुबे उर्फ मुन्ना पुत्र रामशंकर दुबे ने फोन किया। टीन शेड हटाने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। और फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि “तुम्हें जिंदा जमीन में दफन कर देंगे।”
पत्रकार के अनुसार, उन्होंने अपने दरवाजे के सामने आबादी की बाउंड्री से पश्चिम दिशा में चार लोहे के खंभे लगाकर टीन शेड रखा है। उनका कहना है कि टीन शेड पड़ोसी की बाउंड्रीवाल से करीब दो फीट की दूरी पर है। फोन पर उन्होंने इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट भी की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई।
पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को बताया कि धमकी मिलने के बाद वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई करने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

धमकी की कथित कॉल रिकॉर्डिंग होने से मामला और गंभीर हो गया है। अब देखना है कि पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में क्या कार्रवाई करती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!