जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के धनूहा में रामपुर से सकरा भानपुर जाने वाले सड़क गड्ढों में तब्दील होकर पानी जलजमाव हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने आज मंगलवार को गड्ढों तब्दील पानी में धान की रोपाई कर और हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द गड्डा मुक्त करने और पानी निकासी का मांग किए हैं ग्रामीण और राहगीरों का आरोप है कि ढाई से तीन माह से यह सड़क गड्ढों में तब्दील होकर पानी भर गया है जिससे इस सड़क से स्कूली बच्चे और साईकिल और मोटरसाइकिल से लोगों का आना जाना रोजाना सैकड़ों लोग आते जाते हैं गड्ढों में जलजमाव होने से आए दिन कोई ना कोई गिर कर घायल हो जाता है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा न तो गड्ढा मुक्त कराया गया न ही पानी निकासी की व्यवस्था सही ढंग से की गई रामपुर नगर पंचायत के द्वारा नाली बनवाया गया है लेकिन नाली की हाइट ऊपर होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है लोगों ने बताया कि यह सड़क रामपुर से सकरा भानपुर होते हुए वाराणसी जनपद में लिंक मार्ग में जाती है लोगों ने सड़क के गड्ढों में तब्दील पानी में धान की रोपाई कर और हाथ उठाकर प्रदर्शन कर जल्द से जल्द जनप्रतिनिधियों से गड्ढा मुक्त और पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई है इस प्रदर्शन में शामिल अनिल कुमार गौतम, विकास गौतम, विनोद गौतम निरहू गौतम, राजू पाठक, डाक्टर सेवालाल विश्वकर्मा साहब लाल पटेल समेत आदि लोग उपस्थित रहे
रामपुर में सड़कों के खड्डों में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर किया विरोध प्रदर्शन
By -
August 04, 2026
