धौलपुर। नागौर जिले के बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड (वर्ष 2015) में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा मामले में न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, धौलपुर द्वारा जिला अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि डांगावास गांव में 14 मई 2015 को भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में दलित परिवारों के पांच सदस्यों सहित छह निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की गई तथा लगभग 11 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद मेड़ता स्थित एससी/एसटी विशिष्ट न्यायालय द्वारा हाल ही में निर्णय सुनाते हुए सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया गया।कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने इस निर्णय को पीड़ित परिवारों और अनुसूचित जाति समाज के लिए अत्यंत विदारक और नृशास घटना बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार एवं CBI से न्यायालय के निर्णय के विधिक पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक होने पर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार/अपील की कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मामले की जांच एवं अभियोजन पक्ष की कार्यवाही में यदि कोई गंभीर कमी या त्रुटि रही है तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें उचित एवं त्वरित राहत/मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई। बसेड़ी विधायक कांग्रेस कमेटी धौलपुर जिला अध्यक्ष संजय जाटव ने कहा कि डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवार पिछले कई वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। न्यायालय के हालिया निर्णय से पीड़ित परिवारों और समाज में निराशा उत्पन्न हुई है। ऐसे में पूरे प्रकरण के कानूनी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार एवं संबंधित जांच एजेंसियों को मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और उनका कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी समीक्षा आवश्यक है। ज्ञापन में सुआलाल जाटव, प्रसादी लाल जाटव, कप्तान सिंह,ब्रजराज एडवोकेट, रामनरेश ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर बनवारी लाल, चंदन सिंह, विशाल जाटव , समृद्धि दीक्षित, हरि सिंह, निसार गुड्डू पार्षद,गिर्राज सिंह महासचिव, शिब्बू लोधा, गब्बर सिंह, शिवचरण, रमेश महामना,दीपक सक्सेना,अचल सिंह पंचायत समिति सदस्य,अभिषेक यादव, लोकेंद्र सिंह कडेरा, मुरारी लाल जाटव, बलवीर सिंह बिजावत, शिवराम पेथरोल, धर्म सिंह, परसोत्तम सोनी, राजू पहाड़िया रामवीर पहाड़िया,राजेंद्र सिंह, शिवानी, बहोरन सिंह, सुरेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष , बबलू सागर, दिनेश कुमार एडवोकेट, शिव सिंह मेथानिय, शिवचरण, गब्बर सिंह, देवेंद्र मोर्य सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया गया।
— जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, धौलपुर
