शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- द्वादशी अहोरात्र,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 08 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 20:27:18,
योग- प्रीति 07:03:16, पश्चात्-आयुष्यमान,
करण- बव 17:21:48, पश्चात- बालव,
चंद्र- धनु 27:05:17*, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:56:10,
सूर्यास्त- 18:50:21,
दिन काल- 12:54:11,
रात्री काल- 11:06:19,
चंद्रोदय- 16:34:48,
चंद्रास्त- 26:57:55*,
राहू काल- 07:33-09:10, अशुभ,
यम घँटा- 10:46-12:23,
अभिजित-11:57-12:49, शुभ,
प्रदोष- 18:50-21:05 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपमें से कुछ लोगों को विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जीने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। ऑफिस का माहौल कुछ बेहतर रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे घर वालों की शिकायत कर सकता है। यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा। तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है। प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। जीवन साथी से किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। कुछ लोग राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप भाग्य की बदौलत से काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर के माहौल को खुशनुमा और रोमांचक बनाने का प्रयास करेंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती हैं। किसी रिलेशनशिप या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी। सुबह सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है। यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जिन आदतों को छोड़ने की आप कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए इच्छा शक्ति बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। युवक-युवतियों के लिए दिन आकर्षण लेकर आएगा। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। कार्यक्षेत्र में अपना छुपा हुआ गुण उजागर कर सकेंगे। गिरने से थोड़ी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि, यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने द्वारा बनाई गई नई यादों पर नजर रखें। तस्वीरें लें और वीडियो बनाएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं हैं, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आपके सफल होंगे। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। संक्रामक रोगी से उचित दूरी बनाकर रखें। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन लड़कियो के लिये ज्यादा उत्तम है। किसी पुराने मित्र का अच्छा घर देखकर आपको ईर्ष्या हो सकती है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश दिख सकते हैं। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। व्यवसाय में मौजूदा हालातों पर ही ध्यान देना जरूरी है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी रखें। नौकरी करने वाले लोगों को ओवर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग है। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में काम करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। कानूनी मसलों को हल करने के लिए दिन बेहतर है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रह सकती है। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय मे नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। मौसम के विपरीत खान-पान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पैरॉट है।
