दैनिक राशिफल २२ अगस्त २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 22-08-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- दशमी 25:59:44*,   
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 06 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 14:48:13, पश्चात्-मूल,
योग- विष्कुंभ 30:13:15*,
करण- तैतुल 12:47:38, पश्चात- गर,  
चंद्र- वृश्चिक 14:48:13, पश्चात्-धनु राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:55:08, 
सूर्यास्त- 18:52:27,
दिन काल- 12:57:18, 
रात्री काल- 11:03:12,
चंद्रोदय- 15:00:30,
चंद्रास्त- 25:05:56*,
राहू काल- 09:09-10:47, अशुभ,
यम घँटा- 14:01-15:38,
अभिजित-11:58-12:50, शुभ,
प्रदोष- 18:52-21:06 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। सैलरी को लेकर आप बॉस से बात कर सकते हैं। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का रहेगा। नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ज्ञान और परिश्रम से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। अनाज के व्यापारी को अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं। जो लोग नए से करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ लोग किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। आपका प्रियतम आपको खुश और शांत रखेगा। आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। आंखों से संबंधित तकलीफ की वजह से सिर दर्द महसूस हो सकता है। आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पिस्ता है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आप मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आपको अपने साथी का व्यक्तित्व आकर्षित करेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने व्यवसाय की योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। यात्रा के दोरान बहते पानी से दूर रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मोती है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को अपने नेटवर्क की ताकत बनानी होगी। ऑफिस में कार्य करते समय कुछ गलती हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें। त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - कॉपर है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। जिन लोगों ने अभी-अभी रिश्तों में प्रवेश किया है, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे उनके लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। शादीशुदा लोग पैसे को लेकर बहस कर सकते है। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। जब पैसा खर्च करने की बात आती है तो अति न करें, बस आपको वास्तव में जो चाहिए वह प्राप्त करें। व्यवसायिक कामों में कुछ कमी रहेगी। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिलेगी। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अधिक खाने और उच्च कैलोरी आहार से बचने की जरूरत है। कुछ लोगों के शरीर में सुस्ती छाई रहेगी तथा आलस का भाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने ध्यान को एक जगह केंद्रित करने का प्रयास करें। कुछ लोग किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और पार्टनर की बातों को अहमियत दें। आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। सुबह आपके लिए ऊर्जा के मामले में सामान्य कठिनाइयाँ लेकर आएगी, खासकर अगर आपकी नींद पर्याप्त नहीं थी। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिल सकता है। अच्छी जॉब लगने की सम्भावना बन रही है। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। एसिडिटी और अधिक कम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागजातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरक्षित जगह पर रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के साथ पुरानी बातों पर चर्चा संभलकर करें। अनजाने में हुई गलती से दुखी हो सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। खासकर यदि आप कार से यात्रा करना चाहते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रयास करेंगे। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न रह सकते हैं। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। शारीरिक कमजोरी और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्याम है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। धन के मामले में सोचकर खर्च करें। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अत्यधिक काम-काज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आकाशी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके भाग्य के लिए अच्छा रहेगा। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने ज्ञान का बाखूबी प्रयोग कर पाएंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है, तो कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग लैवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!