शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- प्रथम 20:40:47,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 28 श्रावण गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 06:05:31, पश्चात्-मघा,
योग- वरियान 12:14:57, पश्चात्-परिघ,
करण- किंष्तुघ्न 09:49:49, पश्चात- बव,
चंद्र- कर्क 06:05:31, पश्चात्-सिंह राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:50:20,
सूर्यास्त- 19:01:13,
दिन काल- 13:10:52,
रात्री काल- 10:49:40,
चंद्रोदय- 06:11:27,
चंद्रास्त- 19:32:41,
राहू काल- 14:56-15:44, अशुभ,
यम घँटा- 05:50-07:29,
अभिजित-11:59-12:52, शुभ,
प्रदोष- 19:01-21:12 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके जानकारों से मार्गदर्शन अवश्य लें। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नजर आ रहा है। लवमेट्स के लिए सब कुछ अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। आपके व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, मेहनत करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोंड़ें, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। आपको कफ संबंधित दिक्कतें रहती हैं, तो अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें। यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - खाकी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बच्चों की समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी न करें। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से विचार विमर्श करना जरूरी है। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। दूषित पानी व खान-पान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहें। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कर्ज लेने और देने में सतर्क रहें। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। कुछ जातक अपने कारोबार की नयी शाखाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आपकी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। कारोबारियों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, वाहन सावधानी से चलायें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - खाकी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। यदि आप किसी हॉबी कोर्स के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें दिन लकी रहेगा। घर के बड़े सदस्यों से किसी चीज के लिए जिद ना करें। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी चीज के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। अनावश्यक खर्चें परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। जिन लोगों को पेट संबंधित दिक्कत पहले से चल रही है उनकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है, सावधान रहें। आपनी मानसिक अवस्था और सेहत को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज ग्रहों के खास संयोग से आपका दिन शुभ होने जा रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को खुशनुमा समय मिलेगा। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जमीन खरीदना विशेष लाभ दे सकता है। बिजनेस में लोन या टैक्स संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। खेल कूद में सक्रिय रहने के कारण फिजिकल और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। घर को सवांरने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें समय दें। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। कैरियर संबंधित निर्णय लेते समय वेतन का ध्यान रखें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में अधिक सावधानी रखें। यात्रा करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। शादी के योग्य कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी तो आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है। हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें। यात्रा करते समय सावधान रहें, और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। घर के लिए किसी नए फर्नीचर का ऑर्डर कर सकते हैं। कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहें। धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। आपकी मेहनत का योग्य फल और श्रेय आपको जल्द ही प्राप्त होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। आप में से कुछ लोग बिजनेस ट्रिप पर अपने जीवनसाथी के संग जाना चाहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको संतोष बनाए रखना होगा। किसी कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं। कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करें। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे से मिलने का मौका मि सकता है। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढ़ें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। व्यापार में बिना प्रयास और मेहनत के कुछ भी संभव नहीं हैं, मेहनत करें। ऑफिस के काम-काज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। यदि आप नियमित रूप से भोजन में अधिक मिर्च-मसाले का सेवन कर रहें हैं, तो इससे बचना होगा, पेट में जलन जैसी समस्या रह सकती है। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीच है।
