दैनिक राशिफल १२ अगस्त २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-08-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- अमावस्या 23:05:26,  
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 27 श्रावण गते,
नक्षत्र- पुष्य 07:58:41, पश्चात्-आश्लेषा,
योग- व्यतिपात 15:24:44, पश्चात्-वरियान,
करण- चतुष्पद 12:26:40, पश्चात- नाग,  
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:49:48, 
सूर्यास्त- 19:02:07,
दिन काल- 13:12:18, 
रात्री काल- 10:48:13,
चंद्रोदय- 06:10:54,
चंद्रास्त- 18:55:57,
राहू काल- 12:26-14:05, अशुभ,
यम घँटा- 07:29-09:08,
अभिजित-11:59-12:52, अशुभ,
प्रदोष- 19:02-21:13 तक,
गंड मूल- 07:59 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने साथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करें। एक अच्छा रिश्ता अच्छी सोच पर आधारित होता है। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यापारी अपने बिजनेस से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। ऑफिस में सहयोगीयों के बीच सामंजस्य का अभाव रह सकता है। कुछ लोग विटामिंस की जांच करवा सकते हैं। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का अच्छा असर आप अपनी सेहत में महसूस कर पाएंगे। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज सुबह उठकर आप धरती माता को प्रणाम करें, दिन अच्छा गुजरेगा। आप अपने भाई बहनों से कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहें। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहें। आपकी यात्रा कठिन हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। सरकारी नौकरी वालों का प्रमोशन हो सकता है। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। कुछ लोग मानसिक संतोष प्राप्त करने के लिए आस-पास घुमने जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग गहरा लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम रहेंगी। नया कार्य शुरू करने से पहले मां लक्ष्मी की आराधना करें आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी से पूरा करने की आवश्यकता है। कुछ लोगों को गर्दन और कंधे में जकड़न और दर्द महसूस हो सकती है। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अगर बाहर जा रहे हैं तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। नए उद्यम की सोच रखने वालों के लिए धन की कोई समस्या होने की संभावना नहीं है। कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए। संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। करियर के लिए कई विकल्प रहने की उम्मीद है। परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। बहुत से लोग आपसे मदद लेने के लिए आ सकते हैं, सबका सम्मान करें। आपको सलाह दी जाती है कि निंदा करने वालों पर ध्यान न दें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। कुछ व्यक्ति अपने प्रेम संबंधो से बोर हो सकते हैं, जिस कारण आपका प्रियतम आपसे रूठ सकता है। आपको हर मामले में लाभ देने वाला है। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ होगा। आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। सर्दी जुकाम की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। कानूनी मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आप जिसे प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं उसके साथ सब-कुछ शेयर करते रहना होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में सामान्य ही रहेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें। अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाएं। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। अनेक प्रयासों के बाद भी पुरानी बीमारी को ठीक करने में वक्त लग सकता है। तेज ट्रैफिक में वाहन चलाना हरगिज आसान नहीं इसलिए ड्राइव करते समय सतर्क रहना जरुरी है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। अपनी किमती चीजें संभालकर रखें। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। कुछ जातक अपने कारोबार की नयी शाखाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायर के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन कुछ लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। आप में से कुछ लोगों के परिवार में कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। बिजनेस में कोई घाटा हुआ है तो उसकी भरपाई होने की संभावना हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। सर्दी जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मौका मिलेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग काला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। विवाहित राशियों का एक दूसरे के साथ एक सुपर रोमांटिक दिन होने जा रहा है। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें। भूख कम लगेगी तथा मन अशांत रहने की संभावना है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो भी करें लेकिन हवाई अड्डे पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें और इष्ट देव के मंत्र का जाप करें। बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की सोच बनाए रखें। विज्ञान से जुड़े छात्रों को अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। मांसाहार से दूर रहें आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेमन है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!