दैनिक राशिफल ०७ अगस्त २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 07-08-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- नवमी 16:36:21, पश्चात्-दशमी, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 22 श्रावण गते,
नक्षत्र- कृतिका 18:42:17, 
योग- वृद्धि 12:09:47, पश्चात्-ध्रुव, 
करण- तैतुल 05:47:15, पश्चात- गर,  
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:47:03, 
सूर्यास्त- 19:06:22,
दिन काल- 13:19:19, 
रात्री काल- 10:41:13,
चंद्रास्त- 14:11:12,
चंद्रोदय- 24:31:57*,
राहू काल- 10:47-12:27, अशुभ,
यम घँटा- 15:47-17:26,
अभिजित-12:00-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:06-21:16 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को  रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतत हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का हरा है। 

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपने नेटवर्क को ताकत बनानी होगी। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। इस राशि वाले छात्र नौकरी के आवेदन फार्म भरना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। स्वास्थ अच्छा रहेगा पर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। किसी के बारे में आपकी स्पष्ट राय आपको उसके साथ टकराव की राह पर ले जा सकती है। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। नये बिजनेस की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पूरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यात्रा पर जाना है तो जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें अच्छा रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी बातों से प्रभावित होकर लोग आपका सहयोग करेंगे। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करते हैं तो आपको आमदनी होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आपके पास माइग्रेन होने का इतिहास है, तो दिन के अंत में, आपको सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव हो सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - चांदी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। धन प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत इलाज लेने की जरूरत है। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी पसंद का समय मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते हैं। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। अंतिम समय में यात्रा की योजना अधर में लटक सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान से चलायें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। महिलाओं को अपने लिए आवाज उठाने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। रिश्तों के मामले में लापरवाही न बरतें। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामले सुलझेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। मौसम परिवर्तन से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहें। यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। प्रेम संबंध के लिए भी दिन काफी सुकून भरा रहेगा। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में धन संबंधी लेन-देन करते समय सावधान रहें। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रह सकती है। यात्रा के दौरान अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। यदि आप काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो अधिकतर कार्य विदेश में करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। सेहत संबंधी तनाव को दूर करने के लिए तय करें कि जंक फूड से दूर रहें। किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी के साथ तमीज का दायरा तोड़ा है तो माफी मांग सकते हैं, आगे इसका लाभ ही मिलेगा। जीवन साथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को और आगे बढ़ायें। जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें। ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं। सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो घर से निकलते समय गणेश जी का आशीर्वाद लेकर निकलें शुभ होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बजट के अंदर घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। पैसों से संबंधित ली हुई मदद याद रख कर वक्त पर लौट आने की कोशिश करते रहें। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें, बस खाली पेट रहने से बचें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का रहेगा। नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। व्यवसायी अधिक खर्च कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लैवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!