आज अमीनाबाद, लखनऊ स्थित झंडेवाला पार्क में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के 92वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, श्री राम कुमार वर्मा जी, श्री संजय लोधी जी, श्री राम शंकर राजपूत जी, श्रीमती सुनीता राजपूत जी, डॉ.शिवम मिश्रा जी , श्री घनश्याम दास अग्रवाल जी ,श्री विनायक पाण्डे जी,एड. किशन कुमार जी, एड.श्री ललित राजपूत जी , श्रीमती जयति श्रीवास्तव जी,सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
