मंडलायुक्त ने मंडलवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया बधाई संदेश

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट मनोज कुमार 

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मंडल की उपलब्धियों में इस वर्ष भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन के स्थल सारनाथ को UNESCO World Heritage List में शामिल किया गया है जो अपने आप में गौरवान्वित करने के साथ हमारी प्रभावशाली क्षमता को दर्शाता है। आइए, देश प्रेम की इसी सर्व समावेशी भावना के साथ हम सब स्वतंत्र भारत को विकसित भारत बनाने की राष्ट्रीय-साधना में स्वयं को समर्पित करें।


जय हिंद!
जय भारत!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!