दैनिक राशिफल ०३ जुलाई २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03-07-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- तृतीया 11:19:42, पश्चात्-चतुर्थी,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 19 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- श्रवण 11:45:43, पश्चात्-धनिष्ठा,
योग- विष्कुंभ 16:58:43, पश्चात्-प्रीति, 
करण- विष्टिभद्र 11:19:42, पश्चात-बव,  
चंद्र- मकर 24:47:25*, पश्चात्-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:28:54, 
सूर्यास्त- 19:21:43,
दिन काल- 13:52:49, 
रात्री काल- 10:07:35,
चंद्रास्त- 08:11:37,
चंद्रोदय- 21:48:11,
राहू काल- 10:41-12:25, अशुभ,
यम घँटा- 15:54-17:38,
अभिजित-11:58-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
पंचक१-24:47* से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेगीं। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर गरीबों को दे आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। फूलों का कारोबार करने वालों के लिए दिन शुभ है। आपको रुके हुए कामों में ढील देने से बचना चाहिये। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ भी हो सकती है। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। शारीरिक खेल खेलते हैं तो सावधानी बरतें चोट लग सकती है। रोचक सहयात्री के मिल जाने से फ्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहने वाली है। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे। अगर कोई है जिसे आप काफी समय से देख रहे हैं तो वह दिन है अपने मन की बात बता सकें। यदि आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करें। अच्छे काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने में परहेज रखें। झूठ बोल कर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी मंहगे सामान की खरीददारी में जल्दबाजी न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। निजी जीवन की परेशानी तनाव का रुप लेकर सेहत को प्रभावित कर सकती है, सावधान रहें। ज्यादा बारिश की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। धन के मामले में सोचकर खर्च करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद यात्रा रद्द हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आएगा। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थीं, तो वह अब समाप्त होती दिख रही है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। लवमेट्स आपको कोई अच्छा उपहार देंगे। पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलझा सकते हैं। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। करियर को बेहतर बनाने के लिए पैसा प्राप्त हो सकता है। काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है, ऐसा भी नही कि आप संभाल नहीं सकते। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। व्यापार में नयी साझेदारियां बन सकती हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन भाग्य आपके साथ है। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। नेगेटिव सोच वाले लोगों से आज दूरी बनाएं रखें। अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। कार्यक्षेत्र में बारीकियों पर भी ज्यादा ध्यान दें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। आपका स्वास्थ्य एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। एग्रीकल्चर से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आपको ऑफिस से किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। शॉपिंग आदि करते समय लापरवाही ना करें। अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। कारोबारीयों को अच्छे आर्डर व अनुबंध मिलने की संभावना है जो कि मुनाफे दायक रहेंगे। आपका करियर रुका हुआ है तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें नये अवसर मिलने के योग है। सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। हड़बड़ी में वाहन चलाने से बचें। शुभांक - हल्दी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। सितारे कहते हैं कि आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। ससुराल में अपोजिट जेंडर वालों से सावधान रहें। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक धन लाभ मिलेगा। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। करियर में प्रगति के अच्छे अवसर हैं। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आपको थका हुआ महसूस कराएगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य की जरूरतों की वजह से कुछ लोगों को तनाव महसूस हो सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें। आप शाम को बाहर कुछ काम से निकल सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप कोई भी बात सोच समझकर बोलें तो फायदे में रहेंगे। सोशल मीडिया के शौकीन लोगों के फॉलोअर बढ़ने की उम्मीद है। आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। नौकरी प्राप्त करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। रात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और सुबह को जल्दी उठें। यह वही है जो आपके शरीर को चाहिए। वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!