शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- द्वितीया 22:31:06,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 15 श्रावण गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 19:25:51,
योग- सौभाग्य 23:53:10,
करण- तैतुल 10:03:32, पश्चात- गर,
चंद्र- मकर 06:37:08, पश्चात्-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:43:08,
सूर्यास्त- 19:11:33,
दिन काल- 13:28:25,
रात्री काल- 10:32:08,
चंद्रास्त- 07:03:06,
चंद्रोदय- 20:21:34,
राहू काल- 10:46-12:27, अशुभ,
यम घँटा- 15:49-17:31,
अभिजित-12:00-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:12-21:19 तक,
पंचक१-06:37 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कतेहरु खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। घर का दरवाजा भी बंद करके रखें। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको दूरी बनाने की जरूरत है जो नकारात्मक बातें करते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। टैक्स संबंधी कार्यों को समय पर निपटा लें। अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। आप आधिकारिक यात्रा को पारिवारिक यात्रा में बदल सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बिजेनस में इनकम सामान्य रहेगी। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। बुरी आदतों तथा बुरे लोगों से दूर रहें। कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए शुभ है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाएं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आपको कई जरिये से पैसा आना शुरु होगा, आमदनी का श्रोत बढ़ने वाला है। आप व्यवसाय में नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे। किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर बिल्कुल न करें। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें, पानी अधिक मात्रा में पियें। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ऑरेन्ज है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। आपको कई जरिये से पैसा आना शुरु होगा, आमदनी का श्रोत बढ़ने वाला है। आप व्यवसाय में नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे। किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर बिल्कुल न करें। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग -
सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर की सजावट में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोग साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे। आपको धन लाभ होगा। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। मन को शांत रखने के लिए योग एवं ध्यान करें। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगा। संतान के मन में चल रही उलझनों को जानकर दूर करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेमी का मूड मस्ती भरा बना रहेगा। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को इंक्रीमेंट व पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है। अपने सहकर्मियों का साथ मिलता रहेगा। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। आप यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन केवल एक ही समस्या है। आपके दस्तावेज यात्रा करने से पहले हमेशा देखें कि आपका पासपोर्ट अभी भी वैध है या नहीं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। नौकरी में लगे लोग किसी और नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। कोई सुखद यात्रा संभव है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साज-सज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपको अपना पैसा सिर्फ बचाने पर ही नहीं बल्कि उसे सही जगह निवेश करने पर भी ध्यान देना होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्राइवेट नौकरी में वेतन से संबंधित कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। ट्रैवल पर निकलने से पहले अपनी दवाई पैक करना न भूलें, जरुरत पड़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन कुछ लोग बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ंग से विचार अवश्यक करें। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। महिलायें कुछ खास घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। बिजनेस कर रहें हैं तो अपनो का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है। शराब का सेवन करते हो तो वाहन ना चलाएं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मूंगिया है।
