शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- प्रथम 21:29:47,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 14 श्रावण गते,
नक्षत्र- श्रवण 17:42:27, पश्चात्-धनिष्ठा,
योग- आयुष्मान 24:04:16*,
करण- बालव 08:50:04, पश्चात- कौलव,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:42:34,
सूर्यास्त- 19:12:13,
दिन काल- 13:29:38,
रात्री काल- 10:30:55,
चंद्रास्त- 06:05:33,
चंद्रोदय- 19:50:20,
राहू काल- 14:09-15:50, अशुभ,
यम घँटा- 05:43-07:24,
अभिजित-12:00-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:12-21:19 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। प्रेमी से दिल की बात एक दूसरे को शेयर करेंगे। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। कारोबार में धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर जिम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। कुछ लोग मन के विरुद्ध निर्णय लेने से निराशा हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। कुछ जातक अपने कारोबार की नयी शाखाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागजातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरशित जगह पर रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा समय निकाल सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाली है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत में थोड़े बदलाव दिखेंगे, लेकिन तकलीफ कुछ देर ही रह सकती है। कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - स्लेटी ब्लू है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का रहेगा। घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी रहेगी। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातको को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। आपको अपने किसी करीबी मित्र से प्रेम हो सकता है। पैसा बढ़ाने का जरिया तलाशने वालों को बहुत हद तक सफलता मिल जाने की उम्मीद है। बिजनैस में स्ट्रैटेजी बनाकर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। लो बीपी के कारण शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। आप में से कुछ लोग अपना व्यापार बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - जामुनी रंग है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी भाग-दौड़ भरा हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। नए सम्बन्ध बनाने के लिए दिन अच्छा है। आपको पैसे की कमी महसूस नहीं होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ हो तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। घर परिवार में किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से बचें। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। फुटकर कारोबारियों की बिक्री अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। महिलाओं को इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में पहले से बनी योजना किसी अन्य के सामने न रखें। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। कुछ लोगों का अत्यधिक गुस्सा करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी रोमांटिक नजर आएंगे। शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियां आयेंगी। पैसों की स्थिति पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। कुछ लोग नये बिजनेस की शुरूआत का मन बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी पेशा से जुड़े कुछ जातकों को अचानक से स्थान परिवर्तन करने की सूचना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी एसिडिटी को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। बारिश के मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई व्यक्ति आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा। घर में कुछ लंबित परिवर्तन या परिवर्धन शुरू किए जा सकते हैं। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की जरुरत है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी काम के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नियमों को अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। आप में से कुछ लोग अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर किसी नए ऑफर की ओर बढ़ेंगे। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आपकी यात्रा कठिन हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने का होगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं। परिवार का कोई करीबी रिश्तेदार विशेष तौर पर आपसे मिलने घर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
