दैनिक राशिफल २८ जुलाई २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 28-07-2026 मंगवार 

शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- चतुर्दशी 18:18:22, पश्चात्-पूर्णिमा, 
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 12 श्रावण गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 13:10:06, पश्चात्-उत्तराषाढ़ा,
योग- विष्कुंभ 23:32:21, 
करण- वणिज 18:18:22, पश्चात- विष्टिभद्र,  
चंद्र- धनु 19:48:20, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:41:27, 
सूर्यास्त- 19:13:29,
दिन काल- 13:32:01, 
रात्री काल- 10:28:32,
चंद्रास्त- 06:02:34,
चंद्रोदय- 18:38:00,
राहू काल- 15:50-17:32, अशुभ,
यम घँटा- 09:04-10:46,
अभिजित-12:00-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:13-21:20 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें प्यारी बातें बताएं। प्रेम के मामले में आपका जोश चरम सीमा पर हो सकता है। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। जीवनसाथी के कारण जनसंपर्क बढ़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा बचत पर ध्यान दें। किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। बिजनेस में आपकी तरक्की होने के संकेत नजर आ रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी आपको आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको खुद पर फोकस करना होगा। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। पाटर्नर के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं। विवाहित राशियाँ उस जुनून को याद करती हैं जो उनके पास एक बार था। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। आर्थिक नुकसान की थोड़ी संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। यदि आप जल्द ही किसी भी समय यात्रा कर रहे हैं, तो आवास के लिए सस्ते विकल्प देखें। हो सके तो दोस्तों के साथ यात्रा करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप श्री हनुमानजी की पूजा अवश्य करें। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेमीयों की शादी पक्की होने के योग बन रहे हैं। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए सही होगा। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकलें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के प्रति सहयोग का भाव बना कर रखें। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। दिन के अंत में कुछ वित्तीय लाभ की अपेक्षा करें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपडे का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है। आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप सुहावने मौसम का भरपूर आनंद उठाएंगे। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। पास के शनि मंंदिर में खिचड़ी का दान करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र बिना किसी डर के लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा। शुभांक - 2 और  शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल  रोमांस से भर जाएगा। आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। कुछ नए प्रोजेक्ट्स हाथ में आ सकते हैं। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सेहत को देखते हुए खाने-पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे, फायदा दिखेगा। परिवार के साथ नई कार से घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते हैं उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। किसी की कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। त्योहार आने की वजह से घर के खर्च बढ़ जाएंगे इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है। अपने बच्चे या किसी रिश्तेदार के पास विदेश जाने की संभावना है, रोमांचक पल बिता सकेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। छात्रों को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। घर से बाहर निकलते समय आप मास्क लगा कर निकालें क्योंकि आपको अपनी सेहत की सुरक्षा स्वयं करनी है। यात्रा करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। नए सम्बन्ध बनाने के लिए दिन अच्छा है। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। दाम में बढ़ोत्तरी के कारण आपको अपना शार्टलिस्ट किया हुआ प्रॉपर्टी छोड़ना पड़ सकता है। राजकीय क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। एक रोमांटिक यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। धन के निवेश संबंधी कार्य में किसी की बातों में ना आकर पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर कीमती चीजों को संभलकर रखने की आवश्यकता होगी। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। यह निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आप के लिए प्रगतिदायक रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है।आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!