पार्टी के कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाए रानू पाराशर

बृज बिहारी दुबे
By -
 
आज जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय धौलपुर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती (जो 20 फरवरी 2027 को है) के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 'श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ कर रही है। यह एक व्यापक सामाजिक आउटरीच अभियान है जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। समरसता दीप अभियान: 29 जुलाई 2026 को संत रविदास की कार्यस्थली/जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से इस वृहद अभियान की शुरुआत होगी।कलश वंदन अभियान: 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को कलश में भरकर विभिन्न गांवों और बस्तियों तक पहुंचाया जाएगा।संत संपर्क अभियान: 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 के बीच देश भर के संतों, महंतों और धार्मिक गुरुओं से संपर्क कर उनका आशीर्वाद लिया जाएगा और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाया जाएगा।जिला व मंडल कार्यशालाएं: अभियान की रूपरेखा के तहत 25 से 27 जुलाई 2026 तक सभी संगठनात्मक जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, दिनांक 26 जुलाई रविवार को मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुनना सुनिश्चित करें एवं आगामी तिरंगा यात्रा की विस्तृत रुप रेखा बताई इस अवसर कार्यक्रम का संचालन जिला विजय त्यागी ने किया, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा  ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, इस अवसर पर शहर मंडल प्रभारी वाचारम बघेल, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, सरानीखेड़ा मंडल प्रभारी नन्द किशोर शुक्ला, सारनीखेड़ा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सैंपऊ रामविलास बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगरोल हाकिम लोधा, मुरैना मंडल पप्रभारी हेम सिंह लोधा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक नाजिया खान, सोशल मीडिया सह संयोजक शशि त्यागी,  पूर्व पार्षद सुनील नरवार, पूर्व मंत्री रामप्रसाद बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान, रामू सिकरवार, अनमोल बंसल, पूर्व पार्षद राम शर्मा, शहर मंडल सह प्रभारी पंकज शर्मा फैजल खान, पूजा कुशवाहा, तिरंगा यात्रा मण्डल सह संयोजक श्रीभगवान बघेल, देव पाराशर, प्रभारी राजाखेड़ा मण्डल प्रदीप सिसोदिया, विस्तारक शिवशंकर परिहार, मरेंना मंडल महामंत्री रविंद्र सिंह हतवारी, संदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l 

*मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी धौलपुर*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!