शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- पंचमी 13:30:05, पश्चात्-षष्ठी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 21 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- शतभिषा 15:11:42, पश्चात्-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- आयुष्मान 16:38:59, पश्चात्-सौभाग्य,
करण- तैतुल 13:30:05, पश्चात-गर,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:29:43,
सूर्यास्त- 19:21:35,
दिन काल- 13:51:52,
रात्री काल- 10:08:33,
चंद्रास्त- 10:04:46,
चंद्रोदय- 22:47:38,
राहू काल- 17:38-19:22, अशुभ,
यम घँटा- 12:26-14:10,
अभिजित-11:58-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहने वाली है। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्यार में वादा करने और निभाने का दिन है। मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। कारोबार में कुछ बेहतर हो सकता है। आपके द्वारा पूरा किए गए असाइनमेंट में सीनियर को बड़ी कमी मिल सकती है। नशे के सेवन से दूर रहें। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता बाहर रह रहे बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें। व्यापारी वर्ग किसी को उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बड़े पर्यटक स्थल पर जाकर घर के लिए कोई जरुरी सामान खरीद सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। आप अपने इलाके में जारी किसी काम में खुशी खुशी योगदान देने वाले हैं। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। अपने साथी के साथ डिजिटल माध्यम से संपर्क में रह सकते हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी संपत्ति की जानकारी किसी को न दें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपडे का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जो लोग वर्क फ्राम होम में अपने शहर में रहते हुए काम कर रहे हैं उनके लिए दिन रोमांचक साबित होगा। सेहत सुधारने के लिए जीवनशैली में सुधार करने की आवश्यक है। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है। यात्रा पर जाते समय आवश्यक चीजों का ख्याल रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग हरा - है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। कल्पनाओं में ना जी कर वर्तमान में आएं और जीवन की वास्तविकता को समझें। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को फाइनल कर लेने से पहले आपको कई विकल्पों पर सोच विचार करना चाहिए। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश आपके लिय लाभदायक हो सकता है। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। आपको अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा काम में आएगा। जीवनसाथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर वालों के सहयोग से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आपके स्वभाव में ईगो है तो खत्म करना जरूरी है। आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी। धन के मामले में सफलता का दिन है। आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए दिन रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। मेडिटेशन से आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा, सुकून महसूस कर सकेंगे। प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। हो सके तो किसी गरीब की मदद जरूर करें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की जरूरतों और खुशी के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। इस राशि वाले छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। बॉस आपके कामों से प्रभावित होंगे, साथ ही आपकी सैलरी बढ़ाने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन परिवार वालों के साथ आप हंसी खुशी के पल बितायेंगे। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। आपमें से कुछ लोगों को रुका हुआ एरियर मिल जाने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आपके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, सैलरी बढ़ सकती है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका मन कहीं भटक सकता है। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। बड़ा निवेश करने से पहले लाभ और हानि का भी आंकलन करे लें। जो लोग नए व्यापार करने की सोच रहे हैं, वह कुछ योजनाएं बनाएंगे। सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोग किसी डील को करने के लिए विदेश जाने का प्लान करेगें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आकाशी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। कोई सहकर्मी आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी के साथ यात्रा पर जाना पूर्वाभास है और बहुत खुशी का वादा करता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
