जौनपुर में अपराधी मस्त, जनता त्रस्त, पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधी बेलगाम: इंदु सिंह*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 

*जौनपुर:* जनपद में आए दिन गंभीर अपराधिक घटनाओं से पुलिस का इकबाल कमज़ोर पड़ रहा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाता है मगर फिर भी अपराधी मस्त है और जनता त्रस्त है।
            उक्त बातें व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने जौनपुर जनपद में हत्या, बलात्कार, लूट, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर और प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कही है।
              उन्होंने कहा कि जौनपुर में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं है। अपराधी खुलेआम वारदातें कर रहे हैं और पुलिस- प्रशासन केवल औपचारिक बयानबाजी में लगा हुआ है। यह स्थिति अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।
               इंद्रभान सिंह इंदु ने पुलिस अधीक्षक से सवाल किया कि आखिर अपराधियों पर लगाम क्यों नहीं लग रही? क्या पुलिस सिर्फ घटनाओं के बाद मौके पर पहुंचने के लिए है? उन्होंने कहा कि जनता सुरक्षा चाहती है, बहाने नहीं। व्यापारियों, महिलाओं, बेटियों और आम नागरिकों में जो भय का माहौल बना है, उसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार है।
                    उन्होंने प्रदेश सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जौनपुर में बढ़ते अपराधों को हल्के में लेना भारी भूल होगी। सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाकर अपराधियों पर नकेल कसनी चाहिए, पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए और पुलिस तंत्र की जवाबदेही तय करनी चाहिए। 
तभी पुलिस प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के प्रति जनता का भरोसा बन सकता है।
इस आशय की सूचना ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!