शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- प्रथम 07:37:32, पश्चात्-द्वितीया,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 17 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 06:50:24, पश्चात्-उत्तराषाढ़ा,
योग- ऐन्द्र 16:03:20, पश्चात्-वैधृति,
करण- कौलव 07:37:31, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- धनु 13:30:41, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:28:08,
सूर्यास्त- 19:21:45,
दिन काल- 13:53:37,
रात्री काल- 10:06:45,
चंद्रास्त- 06:16:46,
चंद्रोदय- 20:38:47,
राहू काल- 12:25-14:09, अशुभ,
यम घँटा- 07:12-08:57,
अभिजित-11:57-12:53, अशुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) एवं द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटीक कदम उठाने की जरुरत है। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिंन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है, सावधान रहें। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अगर आप किसी तरह का बड़ा लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय अवश्य लें आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पड़ा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। अपने घर पर कुछ पूजा पाठ आदि करा सकते हैं। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप सुबह अपने इष्ट को प्रणाम करें। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। बिजनेसमैन को खासकर अपनों से अलर्ट रहना होगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें। खान-पान को लेकर सजग रहें। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें। जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचायेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। आप कोई लेन-देन सोच विचार कर करें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। पेड़-पौधों के बीच कुछ समय जरूर बिताएं। पब्लिक ट्रॉसपोर्ट से यात्रा करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कोई ईश्वरीय शक्ति की कृपा आपको महसूस हो सकती है। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। यदि आप लगातार काम के बोझ में दबते जा रहे हैं तो आपको एक छोटा सा अवकाश लेना चाहिए। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। अपने आस-पास के लोगों से बहस से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने के लिए साझेदारी का प्लान कर सकते हैं। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे। आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मिंट ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। आपको ऑफिस में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा वक्त देना पड़ सकता है। रात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और सुबह को जल्दी उठें। यह वही है जो आपके शरीर को चाहिए। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। कुछ समय सिर्फ अपने जीवनसाथी के लिए अलग रखें। अपेक्षा के अनुसार प्रेमी जल्दी ही प्राप्त होगा। आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले दोबारा सोचने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें। लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं, संतुष्टि मिलेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। घर परिवार में रोक-टोक देखे जाने से चिड़चिड़ाहट देखी जा सकती है। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। आपको किसी पुराने सहकर्मी से कुछ सलाह मिल सकती है और उन्हें ध्यान से सुनें क्योंकि यह निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगी। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है। अगले दिनों में आपके शरीर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है, कोशिश करें और नुकसान के रास्ते से दूर रहें। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मिला-जुला रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आपके पास कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आ सकता है। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, सावधान रहें। दुकानदारों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। सरकारी कामों से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। सेहत अच्छी रहने के कारण आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अपने आपको चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने प्रिय के बारे में किसी दूसरे से बात न करें। पैसे बचा पाना अब आपके लिए आसान हो सकता है, आमदनी अच्छी रहने से भविष्य के लिए सोच पाएंगे। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें। आप जीवन की एकरसता से निकलने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। युवक युवतियों के लिए रोमांटिक दिन, रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़़ेंगी। आपको आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। फिजूल की योजनाओं पर ध्यान देने से बचना होगा। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायरस के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सुनहरा है।
