जौनपुर मछलीशहर का लाल रोहित यादव ने 87.05 थ्रो के साथ-विश्व में दूसरा अस्थान हासिल किए पर दर्शन ऋषि ने दी शुभकामनाये

बृज बिहारी दुबे
By -
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के आगमन के तुरंत बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एड. दर्शन ऋषि भी राष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के आवास पहुंचे।
राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 87.50 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीतने तथा विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त कर देश, उत्तर प्रदेश और जनपद का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोहित यादव की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके पिता एवं बड़े भाई तथा कोच राहुल यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देश को रोहित यादव जैसे होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। आशा है कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!