दैनिक राशिफल ३० जून २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 30-06-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- प्रथम अहोरात्र,  
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 16 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 30:50:24*,
योग- ब्रह्म 15:17:49, पश्चात्-ऐन्द्र, 
करण- बालव 18:32:46, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:27:46, 
सूर्यास्त- 19:21:45,
दिन काल- 13:53:58, 
रात्री काल- 10:06:23,
चंद्रास्त- 05:48:53,
चंद्रोदय- 19:57:38,
राहू काल- 15:53-17:38, अशुभ,
यम घँटा- 08:56-10:41,
अभिजित-11:57-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। सकारात्मक रहें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। धन के मामलें में भाग्य आपका बहुत साथ देगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम का क्रेडिट लेने के फिराक में है, सतर्क रहना होगा। पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। आप जीवन की एकरसता से निकलने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। घर में किसी कन्या को बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के लोग आपको आराम और सुकून देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आप किसी से प्यार करते हैं तो भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। कम इम्यूनिटी की वजह से गर्मी और एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है। आपकी की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। आपका मित्र मंडली बोरियत को दूर करने में आपकी मदद करेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। धन के मामले में आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। जीवनसाथी के कारण जीवन में सकारात्मकता महसूस हो सकती है। नवविवाहित दंपत्ति अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारियों को थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। सरकारी ऑफिस मे किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने घर में कुछ बदलाव करने का सोच सकते हैं। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। बीपी और शुगर के मरीजों को संतुलित खान-पान रखने की जरूरत है। अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। कुछ घरेलू जरूरी काम अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। दिन रोमांस के लिए आदर्श है। पति-पत्नी आपसी छोटी मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको सलाह दी जाती है कि लोगों के व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी न करें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम के टूटे हुऐ रिश्तों में सुधार आएगा। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। बिजेनस में अपने काम के प्रति और मनन-चिंतन करने की जरूरत है। सरकारी अधिकारी धन को लेकर थोड़ा सावधान रहें। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिल सकते है। आपको पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकतें हैं। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेचाइजी लेने का मन बना सकते हैं। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें। इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। किसी सरकारी योजना का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बारिश से अपना बचाव रखना जरूरी है। कुछ जातकों को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। दोस्तों के साथ शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। कोई विपरीत लिंगी आपके साथ नजदिकियां बढ़ाने का प्रयास कर सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए समय बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे में भी प्रगति करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ हैं उनके लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेसमैन को किसी न्यू कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है। मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पिता या पिता समान लोगों की हरसंभव सहायता करें। अपने जीवन साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा लग सकता है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे, छोड़ने का मन बना सकते हैं। अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। कुल मिलाकर आपकी सेहत ठीक है। यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!