दैनिक राशिफल २३ जून २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 
23-06-2026 मंगलवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- नवमी 16:39:02, पश्चात्-दशमी, 
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 09 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- हस्त 11:53:00, पश्चात्-चित्रा,
योग- वरियान 10:12:21, पश्चात्-परिघ, 
करण- कौलव 16:39:02, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- कन्या 24:51:53*, पश्चात्-तुला राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:25:39, 
सूर्यास्त- 19:21:02,
दिन काल- 13:55:23, 
रात्री काल- 10:04:51,
चंद्रोदय- 13:41:10,
चंद्रास्त- 25:07:55*,
राहू काल- 15:52-17:37, अशुभ,
यम घँटा- 08:55-10:39,
अभिजित-11:56-12:51, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:23 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। अपने आपको चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति यदि संतोषजनक नहीं तो पार्ट टाइम करने का विचार सही रहेगा। दिन व्यापार में वृद्धि और नई दिशा देने के लिए शुभ है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्यों में अधिकता रहने वाली है। कुछ जातको को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा करते समय सावधान रहें, और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उनके समाधान की आशा दिखेगी। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। ज्यादा यात्रा करने के कारण आपका बहुत सारा समय बर्वाद होने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको शिव जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की जरूरतों और खुशी के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। इस राशि वाले छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा सफलता मिलने की संभावना है। बॉस आपके कामों से प्रभावित होंगे, साथ ही आपकी सैलरी बढ़ाने का मन बना सकते हैं। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, कुछ आराम करें। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का रहेगा। नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें। नया काम सीखते समय खुद को अहंकार से दूर रखें अच्छा रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करते रहना आपके उपर विपरित असर डालने वाला है, सजग रहना चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना रहेगी। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। आपको अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसें। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ रही है तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। लोग आपके स्वभाव की प्रसन्नता करेंगे। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपने जो कुछ भी हासिल किया है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। हेल्थ में दिनचर्या को नियमित करें जैसे - समय पर सोना, उठना और खान-पान का ध्यान रखना। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। विदेश यात्रा की योजना बनाने के संकेत मिल रहे हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। व्यापारियों को किसी समझौते से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। घर में सुधार संबंधी गतिविधियों की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। विवाहित दम्पत्ति मिल कर नये कारोबार की रूप रेखा बना सकते हैं। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक तनाव से बचें। ड्राइव करते समय सतर्क रहें और ओवरस्पीड से बचें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आप अपने पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। संतान की जरूरतों पर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत है। करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। जिन लोगों ने अपनी नई कार ली है वह  परिवार के लोगों को शहर के आस पास की जगह घुमाने ले जा सकते हैं, वह उनके लिए रोमांचक रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ मकर राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन दूसरों की मदद करने में व्यतीत होगा। जितना समय आप खुली हवा में और लोगों के बीच बिताएंगे, उतनी ही प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। अपने निवेशों का मूल्यांकन कर उसे चिन्हित करें जिससे कोई लाभ नहीं हो रहा है। व्यवसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था पर सुधार लाना जरूरी है। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। की जाने वाली यात्रा आपकी कठिन हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अच्छा पैसा कमाने के लिए आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और फैलाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!