जौनपुर: सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग*

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के ग्राम कठवतिया निवासी अमित यादव ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना-पत्र देकर सरकारी बंजर भूमि पर कथित अवैध कब्जे एवं निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम कठवतिया स्थित गाटा संख्या 10/10 राजस्व अभिलेखों में बंजर (सरकारी) भूमि के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद श्याम जीत यादव, लाल जीत यादव एवं सभाजीत यादव द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा कर मकान/भवन का निर्माण करा लिया गया है।
 प्रार्थना-पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपित क्षेत्र के प्रभावशाली (दबंग) व्यक्ति हैं, जिसके कारण ग्रामीण उनके विरुद्ध खुलकर शिकायत करने से डरते हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि शिकायत के कारण उस पर दबाव बनाया जा सकता है अथवा उत्पीड़न किया जा सकता है। अमित यादव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा मौके पर पैमाइश कराकर राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराया जाए। यदि जांच में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा अथवा निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाते हुए दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावमुक्त जांच सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!