स्वयं जनगणना में भागीदारी के लिए महिलाओं को किया जागरूक

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
जौनपुर। जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से  लोकतंत्र हाल, कमालपुर  कटाहितखास में मंगलवार को  स्वयं जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
संस्था के निदेशक सिकंदर बहादुर मौर्य ने स्वयं जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से किस प्रकार आसानी से स्वयं जनगणना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर और सही जानकारी दर्ज होने से भविष्य में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन मैनेजर इंद्रजीत पाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का अभियान है, जिसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समूह की महिलाओं से घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए।
इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार, संतोष, अंकित, उर्मिला, अनिता, काजल, रेखा विश्वकर्मा, राज बहादुर यादव, सावित्री, रवि और प्रेमा सहित अन्य  लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!