जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर
*गौतमबुद्धनगर 07 मई, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता पंडित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी कंचन वर्मा,वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण एवं शहरी निकाय सलाहकार समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
      बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
      जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि प्रस्तुत किए गए सभी कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की नवयुग पालिका योजना में सम्मिलित कराते हुए स्वीकृति एवं धन आवंटन हेतु शासन को शीघ्र पत्र प्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!