शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- षष्ठी 06:23:53, पश्चात-सप्तमी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 08 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 26:07:08*,
योग- वृद्धि 08:17:51, पश्चात-ध्रुव,
करण- तैतुल 06:23:53, पश्चात-गर,
चंद्र- कर्क 26:07:08*, पश्चात्-सिंह राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:28:14,
सूर्यास्त- 19:07:38,
दिन काल- 13:39:24,
रात्री काल- 10:20:10,
चंद्रोदय- 10:55:39,
चंद्रास्त- 24:36:26*,
राहू काल- 10:36-12:18, अशुभ,
यम घँटा- 15:43-17:25,
अभिजित- 11:51-12:45, अशुभ,
प्रदोष- 19:08-21:12 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। परिवार में किसी व्यक्ति की खास देखभाल पर ध्यान दें। आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। नवविवाहितों को खुशखबरी मिलने वाली है। अपने प्रेमी से अपने भविष्य के बारे में बात कर सकते है। आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से भी बचें। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपके लिए घर के बाहर का तैलीय भोजन हानिकारक साबित हो सकता है, सावधान रहे। दोस्तों के साथ शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। आपमें से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। लेखन से जुड़े हुए लोगों को प्रसिद्धि और मान सम्मान आसानी से प्राप्त होगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। कुछ लोगों को बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। जो लोग विदेश में रह रहे हैं वे किसी विदेशी जगह पर ड्राइव कर सकते हैं और अपने दिल का आनंद उठा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी बात को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। विरासत में कोई पुश्तैनी घर आपके नाम पर आने की संभावना है। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। गर्मी से तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपनी कथनी और करनी में समानता रखें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। सोने से पहले शांत रहें और टीवी न देखें। आपमें से कुछ लोग एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। अपने प्रेम जीवन में आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगा। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अपने करियर में समस्याओं का समाधान मिलेगा और करियर से जुड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी आपका विश्वास बना रहेगा। कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढ़ने की संभावना है। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप भगवान श्रीविष्णु जी की पूजा अवश्य करें, इससे आपको मन की शांती अवश्य मिलेगी। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की जरुरत है। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है, उर्जावान महसूस करेंगे। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर-परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण के दर्शन करने चाहिए, आपकी अधुरी मनोकामनाये पूरी होगी। जिस संपत्ति में आप योगदान कर रहे थे, वह आपकी हो सकती है। व्यावसायिक कामों में कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह को महत्व दें। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाना चाहिए। बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रेमी के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। किसी के साथ यात्रा पर जाना पूर्वाभास है और बहुत खुशी का वादा करता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया गया है, उस पर टिके रहें। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। अपने परिवार के सहयोग से काम कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। टैक्स संबंधी सभी फाइलों को कंप्लीट रखना जरूरी है। आपकी नौकरी में टूर पर ज्यादा रहना पड़ सकता है लेकिन आप इसका मजा ले सकेंगे। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप किसी पीली वस्तु का दान करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक हो सकती है। कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ व्यापार में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें नही तो आने वाले समय अधिक जुर्माना लग सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें। आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें, उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही लाभकारक होगा। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थि यदि किसी प्रतियोगिता का फार्म भरना चाहते है तो दिन शुभ है। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उस देश की संस्कृति में डूब जाएंगें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। दूसरे लोगों की नजरों में अपने व्यक्तित्व को सुधारने का प्रयास करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, जिससे समय की बचत होगी। पदोन्नति प्राप्त करना आपके दिमाग में है, मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी सर्तक रहें, चोट लग सकती है। गरिष्ठ खान-पान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी अधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
