शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- पंचमी 08:25:59, पश्चात-षष्ठी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 07 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पुष्य 26:48:27*,
योग- गण्ड 10:57:29, पश्चात-वृद्धि,
करण- बालव 08:25:59, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:28:40,
सूर्यास्त- 19:07:03,
दिन काल- 13:38:22,
रात्री काल- 10:21:10,
चंद्रोदय- 09:48:08,
चंद्रास्त- 23:58:33,
राहू काल- 14:00-15:42, अशुभ,
यम घँटा- 05:29-07:11,
अभिजित- 11:51-12:45, अशुभ,
प्रदोष- 19:07-21:12 तक,
गंड मूल- 26:48* से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी छोटे के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। अपने जीवनसाथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ साफ व्यक्त करें। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य लाभ वाला रहेगा। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें लापरवाही करने पर पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। किसी शुभ कार्य हेतु निजी यात्रा की योजना बन सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें, और एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। अपने रिश्तों में नयापन लाने के लिए नवविवाहित कुछ प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आपके प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। कोई नया बिजनेस करने का विचार कर सकते हैं। जो लोग विदेश में रहते हैं, उनको काम के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। चुनौतिपूर्ण स्थिति को सुलझाने का हुनर आपके प्रमोशन का रास्ता आसान करेगा। लंबे समय से चल रही किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। नवविवाहित जोड़े किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कुछ लोगों की किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। व्यापार में आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वभाव से आप एक मेहनती कार्यकर्ता हैं, और अब आप देख सकते हैं कि यह देखकर कितना अच्छा लगता है कि आपकी सारी मेहनत वास्तव में इसके लायक है। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आय के जुडे स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। राजनीति में कार्यरत लोग जनता के प्रिय बनेंगे। ऑफिस में काम की सराहना होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। पेट व चर्म रोगों से आपका सामना हो सकता है। आपमें से कुछ लोगों के किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बन सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको अपने कामों पर ध्यान देने में मदद मिलेगी। रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। एक आसान खर्च वित्तीय मोर्चे पर चिंता का कारण बन सकता है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें। आपमें से कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का ऑफर मिल सकता है। आप अभी से अपनी प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। महिलाएं घर के कामों में ज्यादा बिजी रह सकती हैं। यदि अपने बच्चे को सभी तरह का ज्ञान अनुभव देना चाहते हैं तो उदाहरण से समझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। अपने काम की मार्केटिंग नए प्रकार से करने की कोशिश करें। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। प्रेमी पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन सबसे खास दिनों में से एक रह सकता है। आर्थिक रूप से आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आप किसी नए घर, मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। ऐसा लगता है कि आप या तो अपने फिटनेस लक्ष्यों के प्रति बेहद समर्पित हैं या बेहद अलग हैं। संतुलन खोजने की कोशिश करें। जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अपने परिजन से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। अनजाने में हुई गलती से दुखी हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी के सामने बातें स्पष्ट स्वरूप से रखना जरूरी है। दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। आपके पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति होगी। करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती है। सेहत के प्रति आपकी सजगता रंग लाएगी, आपको किसी तरह की परेशानी नहीं रहने वाली है। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप सुबह गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ने की उम्मीद है। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें। अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बरगंडी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलायें ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे। प्रियतम को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है। आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे काम मिल सकते हैं। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें। आप उच्च शिक्षा लेने की दिशा में अग्रसर होंगे, किसी बड़े कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आपको थोड़ी राहत दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
