प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए दोपहर में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखने की सलाह जारी की गई है।
नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं अस्पतालों में भी गर्मी और लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष तैयारी करने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है
