दैनिक राशिफल १८ मई २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-05-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वितीया 17:52:40,  पश्चात-तृतीया,  
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 04 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- रोहिणी 11:31:09, पश्चात-मृगशीर्षा,
योग- सुकर्मा 21:46:57, 
करण- बालव 07:45:33, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- वृषभ 22:04:03, पश्चात-मिथुन राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:30:08, 
सूर्यास्त- 19:05:17,
दिन काल- 13:35:08, 
रात्री काल- 10:24:20,
चंद्रोदय- 06:21:35,
चंद्रास्त- 21:14:54,
राहू काल- 07:12-08:54, अशुभ,
यम घँटा- 10:36-12:18,
अभिजित- 11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:05-21:11 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज सर्वार्थ सिद्धि योग से आपकी बातचीत करने की कला लोगों को काफी प्रभावित करेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिनभर सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रह सकती है, इसके अलावा घर से बाहर रहने की संभावना अधिक रहेगी जिससे परिवार के कुछ सदस्य आपकी कमी महसूस कर सकते हैं। काम को लेकर समय पर पहुंचे ताकि आपकी स्थिति का कोई दूसरा फायदा न उठा पाए। अचानक से ही कुछ की मदद से आप अपने कामों को समय पर कर पाएंगे और बेहतर परिणाम भी देख सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग या किसी परिचित के माध्यम से खर्च होने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया या फोन पर किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपको उत्साहित कर सकती है। चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। काम के बीच थोड़ा आराम कर लेना भी अच्छा रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाइट पिंक है।

☀️ वृषभ राशि :- आज बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव कुछ घर में पूजा पाठ या खुशियों को देने वाला हो सकता है। घर पर मेहमानों का आना हो सकता है, लंबे समय से अटके कामों में प्रगति मिलने के संकेत हैं। शुभ योगों के बीच भी मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सर्वार्थ सिद्धि योग का असर काम के मामले में आपके पास मौके तो होंगे जो आपकी क्षमताओं को साबित करने वाले होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में राहत और लाभ के संकेत हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। वहीं अमृत सिद्धि योग के कारण रुका हुआ पैसा मिलने या नई खरीदारी की योजना बनने के योग हैं। प्रेम संबंधों में किसी का आगमन दिल को सुकून और आपकी चाहतों में विस्तार देने वाला है। दांपत्य जीवन में आप अपने प्रिय के करीब रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आपमें उत्साह तो रहने वाला है, बस घर के कामों की थकान बढ़ न जाए इसका ख्याल रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज चंद्रमा के प्रभाव के साथ बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आप घर और बाहर दोनों ही बातों में आगे रहना चाहेंगे। आप दोस्तों को लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं या फिर किसी को अपने साथ लंबी बातचीत के लिए बुला सकते हैं। मन में एक साथ कई कामों को करने की चाह भी अस्थिरता को देने वाली होती है। बातों को ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में कुछ बाहरी लोगों की ओर से प्रस्ताव मिल सकते हैं, साझेदारी की ओर झुकाव भी रह सकता है। सिद्धि योग नौकरी और कारोबार दोनों में प्रगति के संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अमृत सिद्धि योग धन लाभ और रुके हुए पैसों की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुछ लोग पुराने रिश्ते को दोबारा शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है हल्का भोजन करना ही जरूरी है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज सिद्धि योग के कारण घर में बड़ों के साथ अच्छा समय बीत सकता है और आपकी सूझबूझ से चीजें होंगी और बड़ों की सलाह भी काम आने वाली है। कुछ सामाजिक स्थिति का असर भी आप पर रहने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचना ही जरूरी है। काम के मामले में अपनी योजनाओं को फिलहाल सीमित लोगों तक ही रखें। अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से नए अवसर मिलने की संभावना है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा तथा आपकी भूमिका मजबूत बन सकती है। सर्वार्थ सिद्धि का असर धन को बढ़ा सकता है, आप अपने जीवन साथी के कहने पर भी जरूरी चीजों पर ही धन खर्च कर पाएंगे। लव लाइफ प्रेम के मामले में शुरुआत के साथ रोमांस भी बना रहेगा। अमृत सिद्धि योग रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ा सकता है। सेहत पर कुछ पकड़ बन सकती है पर ध्यान रखें कि किसी तरह के नशे इत्यादि से खुद को बचा के रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन अमृत सिद्धि का असर आपके निजी और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करने वाला है। स्त्री पक्ष का सहयोग जरूरी कामों को करने में मदद करेगा। पिता या किसी वरिष्ठ की बात दिल को प्रभावित कर सकती है। खुद को मार्गदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ाएं न की इसे गुस्से के रूप में लिया जाए। अमृत सिद्धि का असर आपकी बातों में आकर्षण भर सकता है और अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। रिसर्च, और सिक्योरिटी से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपना पैसा किसी शार्ट टर्म इन्वेस्टमेंट पर करने के इच्छुक तो रहेंगे साथ ही शेयर मार्किट में भी भाग्य आजमाना चाहेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और पुरानी नाराजगियां दूर हो सकती हैं। ग्रहों का असर कह रहा है की भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा वरना इसका सीधा असर सेहत पर भी पड़ेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कन्या राशि :- आज सर्वार्थ सिद्धि के चलते आपको कुछ नई चीजों से जोड़ सकता है। परिवार से जुड़े फैसलों को लेकर खास भी रह सकता है, आप घर में बदलाव के इच्छुक भी रहने वाले हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल होने वाला है। अकेले बैठकर ज्यादा सोचने से बचें क्योंकि आप उन बातों पर भी जोर देने लगेंगे जिनका जीवन पर अब होने का कोई असर नहीं है, अपनी ऊर्जा को इन चीजों पर लगाने से बचें। काम के मामले में सिद्धि योग का असर किसी यात्रा, फोन कॉल या ऑनलाइन बातचीत के दौरान अवसर दिला सकता है जो आगे चलकर आपके लिए काम की नई संभावनाओं को खोल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी रहेगी। दांपत्य जीवन में परिवार में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और अपने साथी के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा भी बढ़ेगी। सेहत के मामले में कोई धारदार वस्तु या फिर ऊंचाई से गिरने की स्थिति परेशान कर सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज अमृत सिद्धि के प्रभाव से दिन नए अनुभव लेने और अलग तरीके से काम करने के लिए अनुकूल है। अपनी बातों में विनम्रता रखें, तभी आपके सुझावों का असर अधिक रहेगा। घर के बदलावों को लेकर ज्यादा जोश में न आएं क्योंकि हो सकता है कि ये सारा काम आपको अकेले ही न करना पड़े इसलिए थोड़ा शांति से चीजों को बदलें। काम में प्रतिस्पर्धा तो रहने वाली है पर ये अपने लिए अनुकूल होगी। योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र या सहकर्मी से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। पैसों के मामले में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करना लाभकारी रहेगा। किसी के कहने पर आने से बचें। अमृत सिद्धि का प्यारा सा योग आपको प्रेमी की ओर से कोई प्यारा सा संदेश मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए नए संपर्क बनने की संभावना है। सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली हैं। पैरों में या पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय आत्मविश्वास और नई उपलब्धियां देने वाला रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। ग्रहों का गोचर काम का दबाव के अलावा मानसिक थकान को बढ़ा देने वाला हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। नौकरी और कारोबार में बदलाव की सोच रहे लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अमृत सिद्धि योग आपके प्रयासों को सफलता की ओर ले जा सकता है। लोगों के साथ मुलाकात महत्वपूर्ण बातचीत के साथ पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आय बनी रहेगी, सर्वार्थ सिद्धि योग धन संबंधी फैसलों में समझदारी और स्थिरता देगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से आप कुछ जरूरी चीजों पर अच्छी सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा, पर नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सुनहरा पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज अमृत सिद्धि का असर आपको दोस्तों के साथ समय बिताने और जरूरी कार्य पूरे करने का अवसर देता है। घर में बड़ों की ओर से प्रेम एवं निर्देश दोनों ही बातें प्राप्त होंगी। कुछ मामलों में जल्दबाजी या लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। काम के मामले में अमृत सिद्धि के प्रभाव से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। आपकी योजनाएं धीमी गति से ही सही पर उचित तरह से आगे बढ़ती नजर आएंगी। काम को लेकर परिश्रम बना के रखें लापरवाही न होने दें। खर्च नियंत्रित रहेंगे पर निवेश से जुड़े मामलों में सोच समझ कर लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम का संबंध आपको किसी ऎसे के पास ले जा सकता है जो आपकी आत्मा के साथ जुड़ेगा। थोड़ा आलस या थकावट के कारण मन काम में न लगे ज्यादा समय आराम और डॉक्टर की सलाह का पालन आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ब्राउन है।

☀️ मकर राशि :- आज बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण कई कामों को तेजी से होता देख पाएंगे। किसी नए व्यक्ति के घर में आने से आपको कुछ जरूरी सूचनाएं मिल सकती हैं। काम की व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय न दे पाने की चिंता रह सकती है। काम को लेकर आपको अधिक एकाग्रता से काम करना होगा। कारोबार में नए ग्राहक या संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। पर ध्यान रखें की अभी भी कुछ गुप्त विरोधी आपको कमजोर करने में लगे होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। माता या भाई के सहयोग से धन लाभ भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में जुड़ाव बढ़ सकता है, साथी का सहयोग और समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी। लगातार काम करने से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय अपने लिए निकालना मनपसंद संगीत का सहारा लेना प्रसन्नता देगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ऑरेंज है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज सर्वार्थ सिद्धि के चलते दिन आपके कामों में विस्तार देगा। आप भाई बंधुओं की बातों में भी उलझे रह सकते हैं। दोस्तों को बुला सकते हैं मिलने के लिए। आप तेजी से बचें, समझदारी के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दूसरों की बातों को दिल पर लगाने से भी बचें। बन रहा ग्रहों का प्रभाव आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। व्यापार में अनुभव और व्यवहार कुशलता से आप कई मुश्किल स्थितियों को आसानी से संभाल पाएंगे। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से धन की प्राप्ति का योग भी पूरा हो सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में भी तालमेल और अपनापन बना रहेगा। सेहत के मामले में चीजें मिले जुले असर वाली होंगी। ज्यादा भागमभाग के जरिये शरीर पर चोट लग सकती है इसलिए ध्यान रखे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ मीन राशि :- आज अमृत सिद्धि का असर आपको घर में व्यस्त रखने वाला है। अनुभवों से आपको नई सीख और आत्मविश्वास मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। घर में अपनों के साथ बातों पर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपने शब्दों और व्यवहार में संयम बनाए रखना जरूरी होगा। काम के मामले में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। अपने काम के साथ दूसरों के कार्य भी संभालने पड़ सकते हैं पर अनुभव के बल पर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। कुछ धन संबंधी योजनाओं में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। अमृत सिद्धि योग समझदारी से लिए गए फैसलों में लाभ दिला सकता है। अपने साथी के लिए कुछ खास प्लान करने का मन बन सकता है। सेहत की स्थिति आपको कुछ साधारण प्रभाव देने वाली है। कुल मिलाकर आप इस स्थिति को नियंत्रित रख पाएंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मर्जेंटा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!