शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- प्रथम 21:40:20,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 03 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- कृतिका 14:31:16, पश्चात-रोहिणी,
योग- शोभन 06:14:32, पश्चात-अतिगंड,
करण- किंष्तुघ्न 11:35:38, पश्चात-बव,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:30:40,
सूर्यास्त- 19:04:41,
दिन काल- 13:34:01,
रात्री काल- 10:25:27,
चंद्रोदय- 05:51:46,
चंद्रास्त- 20:03:23,
राहू काल- 17:23-19:05, अशुभ,
यम घँटा- 12:18-13:59,
अभिजित- 11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:04-21:11 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में जल्दी ही खुशहाली दस्तक देने वाली है। अगर आप अविवाहित हैं तो नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। आप सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। सिंगल राशि वालों को किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। अचानक से धन लाभ होने से खुशी होगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आपको व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अपने बच्चों का बढ़ती गर्मी में ख्याल रखें। कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि समय का दुरूपयोग न करें। बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। अपने जीवनसाथी को कभी भी उपेक्षित महसूस न कराएं। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के प्रति आपने जो प्यार और सम्मान दिया है उसका आपको रिटर्न जरुर मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। धन के मामले में अच्छा रहेगा। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आवेदन कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। एक आसान खर्च वित्तीय मोर्चे पर चिंता का कारण बन सकता है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं। जो लोग विदेश में रह रहे हैं वह किसी विदेशी जगह पर ड्राइव कर सकते हैं और अपने दिल का आनंद उठा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास है, नई कार, बाइक या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पहले का सारा नुकसान अब आप फायदे में परिवर्तित होता हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, उद्दयम आगे बढ़ा सकेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें, जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम और हाइड्रेटेड रहना आपके लिए चमत्कार करेगा। आप अपनी त्वचा को लेकर संघर्ष कर सकते हैं। कुछ लोगों को समुद्र पार की यात्रा का अवसर मिल सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि : आज के दिन आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। धन का लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, और अंत में आप इसे महसूस कर सकते हैं। रात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और सुबह को जल्दी उठें। यह वही है जो आपके शरीर को चाहिए। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। धन प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। तरल पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। आपको जल्द ही ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बितायेगें। गलत ढ़ग से धन की कमाने की कोशिश न करें। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। वर्तमान व्यवसायिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। आपको किसी पुराने सहकर्मी से कुछ सलाह मिल सकती है और उन्हें ध्यान से सुनें क्योंकि यह निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगी। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है। जो लोग खुद को शेप में बनाए रखने के लिए मेहनत कर रहे उन्हें फायदा नजर आएगा। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। प्यार में संबंध मजबूत होंगे शादी तक बात पहुंच सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो बाहर का गुस्सा जीवनसाथी पर ना निकालें। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें। यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्राओं को स्थगित कर दें और धैर्य रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि : आज के दिन नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन-भूमि के सौदों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। गाड़ी सावधानी से चलाना ही आपके लिए बढ़िया रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। अपने प्रेम जीवन में आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। यदि ऑफिस में काम-काज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। एक यात्रा जो आपके लिए उत्सुक नहीं हैं वह दिलचस्प हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लैवेंडर है।
