आजाद बिंद हत्याकांड: 45 डिग्री की झुलसाती गर्मी में भी डटे जज सिंह अन्ना, निर्जला आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी*

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के बहुचर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे जनआंदोलनकारी नेता जज सिंह अन्ना का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी है। 45 डिग्री सेल्सियस के उबलते तापमान और भीषण लू के बीच भी अन्ना जी बिना अन्न-जल ग्रहण किए (निर्जला) अपने संकल्प पर पूरी मजबूती से अडिग हैं।
ज्ञात हो कि 18 मई से शुरू हुए इस आंदोलन में उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई प्रणाली, 112 सेवा, सर्विलांस और इंटेलिजेंस के कामकाज में अत्याधुनिक सुधार की भी पुरजोर वकालत की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस चिलचिलाती धूप और तपिश में अन्ना जी के इस कठोर निर्जला अनशन ने जहां एक ओर प्रशासन में हलचल तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर उनके इस अदम्य साहस को युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है। अन्ना जी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा की है, और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, उनका यह संघर्ष बिना झुके जारी रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!