दैनिक राशिफल १3 मई २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 13-05-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- एकादशी 13:29:23, पश्चात-द्वादशी,   
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 30 वैशाख गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 24:16:41*,
योग- विष्कुंभ 20:53:50, 
करण- बालव 13:29:23, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:33:00, 
सूर्यास्त- 19:02:16,
दिन काल- 13:29:16, 
रात्री काल- 10:30:06,
चंद्रास्त- 15:23:18,
चंद्रोदय- 27:19:14*,
राहू काल- 12:18-13:59, अशुभ,
यम घँटा- 07:14-08:55,
अभिजित-11:51-12:45, अशुभ,
प्रदोष- 19:02-21:09 तक,
गंड मूल- 24:17* से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि : आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि पालतू जानवरों को चोट न पहुंचायें। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी से रखी हुई अपेक्षाएं पूरी न होने की वजह से थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। अविवाहितों की मुलाकात अपने भविष्य के जीवनसाथी से हो सकती है। नए क्षेत्रों में निवेश करने का विचार करेंगे। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसा लगता है कि आप या तो अपने फिटनेस लक्ष्यों के प्रति बेहद समर्पित हैं या बेहद अलग हैं। संतुलन खोजने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से यात्रा रोचक हो जायेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के प्रति सहयोग का भाव बनाकर रखें। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के साथ किसी ट्रिप पर जाने के संकेत हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - जैतून है।

☀️ मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। पैसों से संबंधित स्थिरता आपको अपने काम के जरिए मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। मौसम का ध्यान रखें बीमार पड़ सकते हैं। अंतिम समय में यात्रा की योजना अधर में लटक सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान से चलायें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने वाला है। हनुमान जी की पूजा करने से आपका दिन अच्छा गुजरेगा। फिजूल की बातों में पैसा बर्बाद न करें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपडे का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपके पेशेवर दायरे में आपकी स्थिति को बढ़ावा मिलने की संभावना है। एसिडिटी और अधिक काम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना आपको आशावादी बनाएगा। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रह सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर पाकर काफी खुश नजर आएंगे। महिलाओं को इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कहां कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में जोखिम भरे निवेश से बचें। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। परिवार की बागडोर आपके हाथों में आ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित करने का यह सही समय है जिसे आप पसंद करते हैं। अगर आपका जीवनसाथी रूठा हुआ है तो मनाने के लिए कुछ खास करें। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी सराहना होगी। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की जरुरत है। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात आपको खुशी दे सकती है। आवास से संबंधित निवेश लाभदायक रह सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। कारोबारी स्त्रियां विशेषकर अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। विदेश की यात्रा पर हैं तो पासपोर्ट की सुरक्षा का ध्यान रखें और इसकी एक कॉंपी भी साथ रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखे गए रिलेशनशिप से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है। धन के मामले में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते हैं। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। फिजा में  रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। आपमें से कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए आप हनुमानजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी होगा। आस-पास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है, सावधान रहें। कुछ समय सिर्फ अपने जीवनसाथी के लिए अलग रखें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के संपर्क में रहना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है, सावधान रहें। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी (बॉस) उनके अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। अपने जीवनसाथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ साफ व्यक्त करें। एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार नजर आ रहे हैं। महिलाएं घर पर ही योग व मैडिटेशन सेंटर शुरू कर सकती हैं। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना बनें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - संतरी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!