09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1070372 वादों का हुआ निस्तारण - जिला जज

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 
गौतम बुद्ध नगर माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव व समस्त न्यायिक अधिकारीगण सहित विगत दिवस को जनपद न्यायालय के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये वादों से संबंधित विवरण निम्नवत उपलब्ध कराये गये। 
      राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में 09.05.2026 को दीवानी न्यायालय गोैतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 303925 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 766447 वसूल की गई धनराशि 93,77,15,913 है।
      एन0पी0सी0एल0 द्वारा 45 मामलें व समझौता धनराशि 7,23,000 है। यू0पी0पी0सी0एल के 5780 मामलें तथा श्रम न्यायालय द्वारा 1045 मामलें व धनराशि 69,23,51,656 है, पुलिस विभाग द्वारा 13509 मामलों का निस्तारण किया गया। बी0एस0एन0एल0 द्वारा 23 मामलें तथा चिकित्सा विभाग द्वारा 99045 मामलों का निस्तारण किया गया। यातायात विभाग द्वारा 499452 मामलों का निस्तारण हुये, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी 32500 इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 766447 मामलें निस्तारित हुये। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1070372 वाद निस्तारित हुये।   
      राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयवार निस्तारित वादों का विवरण निम्न हैः- श्री अतुल श्रीवास्तव, जिला जज 03 वाद है। श्री रविन्द्र नाथ दुबे पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय-01 द्वारा 08 वाद व समझौता धनराशि 12760395 है‌। श्री जगदीश प्रसाद पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय-द्वितीय द्वारा 11 वाद व समझौता धनराशि 12760395 है। श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 24 वाद है। श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुर्नव्र्यवस्थापन प्राधिकरण द्वारा 33 वाद है। श्री वत्सल श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 22 वाद व समझौता धनराशि 23050000 है। श्री सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज कक्ष संख्या प्रथम द्वारा 03 व समझौता धनराशि 51000 है। श्री अभिषेक पाण्डेय अपर जिला जज/पोक्सो-1 द्वारा 02 वाद व धनराशि 1000 हैं। श्री   कुमार गौरव अपर जिला जज/पोक्सो-2 द्वारा 425 वाद व धनराशि 8925552 है। श्री सौरभ द्विवेदी अपर जिला जज-तृतीय द्वारा 05 वाद व धनराशि 1350000 है। श्री सतेन्द्र सिंह अपर जिला जज/एफ0टी0सी-2 द्वारा 01 वाद व धनराशि 500 है। श्री हरिकेष पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 79368 वाद है व जुर्माना 6137600। श्रीमती बबीता पाठक सिविल जज सी0डि0 द्वारा 21 वाद व समझौता धनराशि 11969830 हैं। श्री मयंक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम द्वारा 4264 वाद व जुर्माना धनराशि 324000 है। श्रीमती दीक्षा श्री सिविल जज एस0डी0/ए0सी0जे0एम0 द्वारा 01 वाद निस्तारित है। श्री विरेक अग्रवाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा 2311 वाद व जुर्माना धनराशि 239511 है। श्री रवि कुमार सागर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 3764 वाद व जुर्माना धनराशि 306960 है। श्री सुमित कुमार-द्वितीय अपर सिविल जज सी0डि द्वारा 1511 वाद व धनराशि 135050 है। श्री श्रयांश निरंजन अपर सिविल जज एस0डी0/ए0सी0जे0एम0 द्वारा 2492 वाद व धनराशि 329700 है। श्रीमती रिचा शुक्ला सिविल जज सी0डि0/ एफटीसी द्वारा 3263 वाद व धनराशि 163750 है। श्रीमती अंकिता सिंह सिविल जज जू0डि द्वारा 21 वाद व वर्चुअल कोर्ट द्वारा चालान 202227 व जुर्माना धनराशि 1425100 है। श्री सूर्य चैहान सिविल जज जू0डि0 जेवर द्वारा 13 वाद जुर्माना 500 है। कु0 जूही आनंन्द, अपर सिविल जज जू0डि0 द्वारा 1153 वाद व 43000 जुर्माना धनराशि है। श्री प्रभात कुमार सिविल जज जू0डि0 एफटीसी द्वारा 650 वाद व जुर्माना धनराशि 53110 है। श्री सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज जू0डि0 एफटीसी द्वारा 1749 वाद व 149950 जुर्माना धनराशि है। श्री सुरेश कुमार विशेष अतिरिक्त न्यायलय द्वारा 21 वाद व धनराशि 10531083 है। श्रीमती मुनव्वर जहां अतिरिक्त न्यायालय एन0आई0एक्ट-प्रथम द्वारा 310 वाद व समझौता धनराशि 29954400 है। श्री पवन प्रताप सिंह अतिरिक्त न्यायालय एन0आई0एक्ट-द्वितीय द्वारा 104 वाद व समझौता धनराशि 12252698 है। श्रीमती इन्द्रा सिंह अतिरिक्त न्यायालय एन0आई0एक्ट-तृतीय द्वारा 94 वाद व समझौता धनराशि 23591729 है। श्री अनिल पुण्डीर, पीठासीन अधिकारी, जिला उपभोक्ता न्यायालय द्वारा 25 वाद व समझौता धनराशि 29296712 है। श्री प्रमोद कुमार शर्मा अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत द्वारा 26 व धनराशि 33900138 है। इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 303925 वादों का निस्तारण किया गया।
      राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 6123 मामलें निस्तारित हुये। राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 108286 वाद निस्तारित हुयें।
      उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1070372 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें समझौता धनराशि 937715913 है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!