शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- द्वादशी 18:51:11, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 15 वैशाख गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 22:35:09,
योग- व्याघात 21:03:20,
करण- बव 06:30:04, पश्चात-बालव,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:44:26,
सूर्यास्त- 18:53:10,
दिन काल- 13:08:43,
रात्री काल- 10:50:23,
चंद्रोदय- 15:59:47,
चंद्रास्त- 28:04:15*,
राहू काल- 15:36-17:15, अशुभ,
यम घँटा- 09:02-10:40,
अभिजित-11:53-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:53-21:04 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। अपने प्रिय से मिल पाने में कुछ समस्याएं आ सकती है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। कुछ लोग ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। कानूनी मामलों में किसी खास व्यक्ति की जरूरत पड़ सकती है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है, सावधान रहें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रोजाना की होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपना वाहन खरीद सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बादामी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। महिलाओं को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। जीवन साथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। रोचक सहयात्री के मिल जाने से फ्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। महान व्यक्तियों की कृपा से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। शेयर बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कोई डील हासिल करना आसान रहेगा। विदेश से संबंधित व्यवसाय में अपार सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। मौसम के बदलने से बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं लाभ होगा। किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं हैं, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। युवा अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन अनुकूल बनाने के लिए आप गायत्री मंत्र का जप करें। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। लव लाइफ जीने वाले लोग शादी के सपने देख सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। अपने बॉस या अपने सहकर्मियों के बारे में बुरा न बोलें क्योंकि इससे आपको परेशानी ही होगी। शुगर से संबंधित तकलीफ को कम करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। दूर की यात्रा करने की संभावना बनेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने में परहेज रखें। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें, तुरंत इलाज लें। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, मस्ती के लिए तैयार रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, सावधान रहें। यात्राओं से तत्काल परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन इन्ही से भविष्य के लाभ की अच्छी नींव पड़ेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस पर अमल करें। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें। नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। बिजनेस में कोई घाटा हुआ है तो उसकी भरपाई होने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किसी कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। कुछ लोग कहीं घूमने फिरने के बदले घर में आराम करने को महत्व दे सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। महिलाओं को अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी। आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको कोई सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह पक्की हो सकती है। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहें। धन लाभ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिल सकती है, वह आपको लाभदायक हो सकती है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। स्वास्थ्य़ पहले से बेहतर होगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। नकारात्मक लोगों से दूर रहें, शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।
