शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- नवमी 18:27:27, पश्चात-दशमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 12 वैशाख गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 20:03:52,
योग- गण्ड 23:42:18*,
करण- बालव 06:50:07, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कर्क 20:03:52, पश्चात-सिंह राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:47:10,
सूर्यास्त- 18:51:22,
दिन काल- 13:04:12,
रात्री काल- 10:54:52,
चंद्रोदय- 13:04:24,
चंद्रास्त- 26:35:47*,
राहू काल- 09:03-10:41, अशुभ,
यम घँटा- 13:57-15:35,
अभिजित-11:53-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:51-21:03 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी षष्ठी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन बातचीत के दौरान आपका माहौल हल्का रह सकता है। घर या दोस्तों के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपको हंसने का मौका देंगी। चंद्रमा का असर आपके लिए लोगों से जुड़ाव बढ़ाने वाला रहेगा। ज्वालामुखी योग के कारण गुस्सा या जल्द प्रतिक्रिया देने की आदत परेशानी खड़ी कर सकती है। घर के बड़े कुछ बातें समझाने की कोशिश करेंगे उन्हें नजरअंदाज न करें। काम में आपकी इच्छा अच्छी रहने वाली है पर ज्वालामुखी योग के चलते जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। नए लोगों के साथ काम शेयर करना पड़ सकता है इसलिए साफ सोच के साथ आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति पैसों के मामले में दिन ठीक है कोई सौदा पूरा होने के योग बन रहे हैं पर लाभ के चक्कर में रिस्क लेने से बचें। जो लोग अकेले हैं उनके लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के संकेत हैं। बातों ही बातों में कनेक्शन बन सकता है पर ध्यान से बात करें। सेहत सामान्य रहने वाली है बस मन में विचारों का उफान ही आपको थका सकता है अन्यथा स्थिति नियंत्रित रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल अच्छा रह सकता है, छोटे बच्चों के साथ बातें होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की बात आपका दिन बना सकती है। दोस्तों से बातचीत या अचानक बाहर जाने का मौका मिलना आपको तरोताजा कर देगा। चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा भटक सकता है, अगर आप बाहर निकल कर काम शुरु करना चाहते हैं तो शायद संभव न हो पाए। काम को लेकर आपका ध्यान मजबूत होगा पर कुछ दूसरी बातें दबाव दे सकती हैं। ग्रहों की चाल के कारण अटके हुए काम को आगे बढ़ाने में ही फंसे रह सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और बिजनेस वालों के लिए दिन एक्टिव रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है पर भाई बहनों की मांग के आगे आप जेब ढीली ही कर सकते हैं। कहीं से लाभ मिलने के संकेत भी हैं। लोगों के साथ मेलजोल में कोई नया व्यक्ति आप में रुचि दिखा सकता है, इसलिए अभी ज्वालामुखी योग का असर भी है तो शुरुआत में दूरी और समझदारी बनाए रखना बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी बस घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। खुद भी रूटीन को नजरअंदाज न करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने कामों को तेजी से निपटाने के मूड में रहेंगे। चंद्रमा के प्रभाव से घर के बड़ों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कहे काम को आप आसानी से पूरा करेंगे। घर पर मेहमानों के आने जाने का माहौल बन सकता है। ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण बीच-बीच में कन्फ्यूजन हो सकता है। ज्वालामुखी योग के चलते जल्दबाजी में लिया गया फैसला उल्टा पड़ सकता है, इसलिए रुक कर सोचें। कारोबार करने वालों के लिए नए लोगों से जुड़ने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरी में कामकाज के लिए दिन मिला जुला रह सकता है। अगर कहीं ट्रैवल से जुड़ा प्लान है तो आगे बढ़ सकता है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में अचानक लाभ के मौके बन सकते हैं, लेकिन रिस्क लेने से पहले पूरी जांच जरूरी है। बड़े निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। प्रेम के मामले में घर के कामों के चलते जीवन साथी के लिए कम ही समय मिल पाए। अपने प्रेमी के लिए समय निकालें घूमने के लिए निकलें। बाहर का खाना खाने से बचें वरना पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका ज्वालामुखी योग बन रहा है और चंद्रमा काफी प्रभावित होने वाले हैं। अपनों के मामलों को अच्छे से संभालने की जरूरत है। कुछ लोगों की बातें काम आ सकती हैं। सुबह स्थिति कुछ अनुकूल है पर शाम होते होते थोड़ी उलझन रह सकती है। ज्वालामुखी योग के कारण छोटी बात भी बड़ी बन सकती है, बच्चों या परिवार से जुड़ी बातों में प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। काम में समझदारी से आगे बढ़ना जरूरी है, अगर कोई अटकाव आता है तो घबराने की बजाय शांति से हल निकालें। बेकार की चर्चाओं से दूर रहें क्योंकि कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है, तो चीजें पक्ष में होंगी पर जल्दी ही खर्च बढ़ने का दौर दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा चीजों की मांग से बचें, उन्हें समय दें क्योंकि प्रेम थोड़ा उतार-चढ़ाव से परेशान रह सकता है। छोटी बात को बढ़ाने से बचें और सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें। दिनभर की भागदौड़ से थकान हो सकती है ऐसे में हल्का बुखार या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए घर और बाहर दोनों ओर की भागदौड़ रहेगी, कौन सा काम पहले करें इसे समझना मुश्किल है। वैसे तो दिन की शुरुआत आपके पक्ष में रहेगी और आप खुद को काफी संतुलित महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ उलझने या काम का दबाव बढ़ सकता है। एकतरफा सोच या जल्दबाजी नुकसान दे सकती है इसलिए धैर्य रखें। ज्वालामुखी योग बन रहा है और आपके लिए जरूरी है कि काम में बारीकियों पर ध्यान दें। दूसरे लोग आपकी छोटी सी चूक को आगे लाने की कोशिशें में रह सकते हैं। कारोबार में कोई डील न करना ही बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति अभी भी कमजोर रह सकती है, मुश्किल है बचत को कर पाना किसी न किसी कारण से पैसों का खर्च बना ही रह सकता है। पार्टनर की छोटी बातों को दिल पर न लें और जितना हो सके शांति से सभी कुछ देखें, आपका नजरिया बदलते ही रिश्ता भी बेहतर होने लगेगा। सेहत को लेकर चिंता रह सकती है शरीर बहुत ज्यादा मेहनत न कर पाए या सिर पैर की समस्या बढ़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मेहंदी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी काम करने की ऊर्जा अच्छी रहेगी और आप घर पर अपना ही जादू चलाने के मूड में होंगे। हर बात को खुद से करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कहीं बाहर जाने या डिनर जैसा कोई प्लान बन सकता है। ज्वालामुखी योग के कारण प्लान अचानक बदल सकते हैं या टाल सकते हैं, ऐसे में गुस्सा या निराशा दिखाने से स्थिति और बिगड़ सकती है, बस खुद को संभालकर रखें। नौकरी में दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रह सकती है, कुछ पुराने काम या शिकायतें फिर सामने आ सकती हैं। चंद्रमा के असर से आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है जो आपके लिए मददगार साबित होगी। पैसों का आना-जाना दोनों बना रहेगा, कुछ लाभ जरूर मिल सकता है। भाई बंधुओं से कुछ लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। दिल की बातें खुलकर सामने आ सकती हैं, किसी से छुपकर चल रही बात को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सोशल जगह पर किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। हल्के संक्रमण को नजरअंदाज न करें, बाहरी वातावरण जल्द असर डाल सकता है इसलिए ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मन कुछ नया करने का रह सकता है, घर में नई चीजें लाने या बदलाव करने का मन होगा। नवमी तिथि और चंद्रमा के असर से सुबह से ही ऊर्जा अच्छी रहेगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ज्वालामुखी योग के कारण उत्साह में कहीं ज्यादा आगे बढ़ने से बचें, छोटी सी बात भी बहस का रूप ले सकती है। काम के मामले में दिन खास रहने वाला है, मेहनत बढ़ने वाली है इसलिए कमर कस लें। आप अपने विचार खुलकर रखना चाहेंगे, पर इसी वजह से किसी से बहस भी हो सकती है। किसी वार्तालाप में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष के मामले में दिन सामान्य ही है, दोस्तों के साथ समय बिताने या खुद पर खर्च करने का मन बनेगा। अपने प्रेम के साथ कहीं घूमने और मस्ती दोनों का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक के बीच भी अपनापन बना रहेगा। हल्की सैर या योगा करना आपके लिए जरूरी है, दिनभर चुस्त दुरुस्त रहने से शरीर भी अच्छा महसूस करेगा और मन भी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप घर और परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। सुबह का समय थोड़ा सोच-विचार में जा सकता है, धीरे-धीरे चीजें साफ होती जाएंगी। नवमी तिथि का असर आपको उत्साह भी देगा। ज्वालामुखी योग के कारण मन के काम शायद समय पर न हो पाएं। किसी पुराने फैसले को लेकर असमंजस रह सकता है। ऑफिस में अपने काम को बहुत व्यावहारिक तरीके से संभालने की जरूरत होगी। अपने गुप्त शत्रुओं से सजग रहें, कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। बिजनेस करने वालों को सलाह है कि बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा। जेब को समझदारी से मैनेज करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। शेयर मार्किट में पैसा नहीं लगाना ही अनुकूल है। पार्टनर के मूड को समझना कुछ मुश्किल लग सकता है जिससे आप भी कुछ चिड़चिड़ाहट से परेशान हो सकते हैं। काम का दबाव थकान दे सकता है, थोड़ा आराम करें और अपने लिए लिक्विड फूड का उपयोग अधिक करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका काम बड़ों के साथ अधिक बना रहने वाला है, अच्छी बात ये है कि आप खुद को संभाल लेंगे। दिन के आखिर तक आपका मन हल्का और स्थिर हो जाएगा। ग्रहों के गोचर का असर आपको अभी भी बांधे हुए रखेगा, मन शांत रहने की बजाय थोड़ा उलझा रह सकता है। ज्वालामुखी योग के चलते छोटी बात भी मन पर असर डाल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है, आप पर लोग अपनी गलतियों का ठीकरा भी फोड़ना चाहेंगे। खुद को मजबूत बनाए रखें और किसी पर बहुत अधिक भरोसे से बचें। आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कहीं से मदद या लाभ मिल सकता है, बस ध्यान रखें कि खर्च पर कंट्रोल बना रहे। रिश्तों में एक दूसरे के लिए समय निकालने की जरूरत रहेगी। साथी के काम में हाथ बंटाना रिश्ते को और बेहतर बनाएगा। सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली ही है, मौसम या मन दोनों का असर आपको कुछ बेचैन तो कर ही देगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप बाहरी खबरों के कारण अलग तरह के विचारों से प्रभावित रह सकते हैं। नवमी तिथि के असर से परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे कुछ काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ज्वालामुखी योग के कारण आपकी बातों को तुरंत समझा न जाए या लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं इसलिए बोलते समय सावधानी रखें। काम में नई सोच अपनाने का दिन है, जो भी लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए दिन थोड़ा मुश्किल होगा, पर अधिकारियों को प्रभावित करने का भी आपके पास अच्छा मौका रहने वाला है। आपकी बातों और काम पर लोगों की नजर बनी रहेगी, इसलिए लापरवाही से बचें। आर्थिक स्थिति को देखें तो धन ज्यादा जरूरी चीजों पर ही होगा। दोस्तों के जरिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है। सोशल सर्कल में समय अच्छा बीतने वाला है पर किसी के साथ बहुत करीब न हों। अपने आपको कसरत या दिनचर्या से जोड़ें थोड़ी देर बाहर टहलना या आराम करना सेहत के लिए अनुकूल है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका मूड थोड़ा भावुक और सोचने वाला रह सकता है। नवमी तिथि के असर से पुरानी यादें मन में आ सकती हैं, लेकिन वही यादें आपको एक अलग तरह की सकारात्मकता भी देंगी। घर से जुड़ी कोई छोटी यात्रा या काम का प्लान बन सकता है। ज्वालामुखी योग के कारण काम में थोड़ी जल्दबाजी या ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है, और छोटी गलतियां हो सकती हैं हर काम पर फोकस बनाए रखें। ऑफिस में आपकी क्रिएटिव सोच सामने आ सकती है बस उसे सही तरीके से संभालना जरूरी होगा। कारोबार करने वालों के लिए सरकार की ओर से कुछ लाभ की बातें होने वाली हैं। खाने-पीने या शॉपिंग पर पैसा लगने वाला है, इसलिए इस ओर ध्यान बनाए फालतू के खर्च से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव न पालें और संदेह जैसी को स्थिति पैदा न होने दें। आपकी छोटी सी नादानी मुश्किल खड़ी कर सकती है। खुद की सेहत पर ध्यान दें, प्रकृति में कुछ समय गुजारें और बाहरी चीजों के आकर्षण से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ मीन राशि :- आज नवमी तिथि के दिन आपका प्रभाव से घर पर कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आस-पास के लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कोई पुराना परिचित अचानक मिल सकता है जिससे माहौल बनेगा। किसी की बात से मन में थोड़ी बेचैनी या जल्दबाजी की स्थिति बन सकती है। एक साथ कई बातें सोचने से बचें, वरना ध्यान भटक सकता है। ज्वालामुखी योग के कारण काम के मामले में प्राथमिकता तय करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। किस काम को पहले करें इस उलझन में समय न गंवाएं। कुछ लोग आपकी प्रगति से प्रभावित न होकर दूरी बना सकते हैं। व्यय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, घर या वाहन से जुड़े मामलों में पैसे लग सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में व्यर्थ की बातों को बढ़ाने से बचें वरना तनाव बढ़ सकता है। थोड़ी दूरी या व्यस्तता से माहौल को शांत रखा जा सकता है। कंधे या घुटनों में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करने से राहत मिल सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीच है।
