दैनिक राशिफल २४ अप्रैल २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-04-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- अष्टमी 19:21:09, पश्चात-दशमी, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 11 वैशाख गते,
नक्षत्र- पुष्य 20:13:27,
योग- शूल 25:23:22*, 
करण- विष्टिभद्र 08:00:39, पश्चात-बव,  
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:48:07, 
सूर्यास्त- 18:50:47,
दिन काल- 13:02:40, 
रात्री काल- 10:56:23,
चंद्रोदय- 11:59:59,
चंद्रास्त- 26:00:39*,
राहू काल- 10:42-12:19, अशुभ,
यम घँटा- 15:35-17:13,
अभिजित-11:53-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:51-21:03 तक,
गंड मूल- 20:13 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी षष्ठी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अहंकार की स्थिति से बचें। अच्छे व्यवहार और मददगार होने के कारण आप परिवार में सबके प्रिय बने रहेंगे। मन के अंदर चल रहे द्वंद्व को मिटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ प्यार-मोहब्बत के लिए वक्त मिलेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। किसी मनचाहे सौदे की प्राप्ति से व्यापार में उन्नति होगी। अपनी स्किल्स और प्रयत्नों से नए अवसर हासिल करने की योजना बनाएं। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है, खूब फल का सेवन करें। यात्रा के दौरान अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। गृहस्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। यदि आपने किसी विदेशी कंपनी में काम करने का सोचा है, तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। हेल्थ को लेकर योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को अपनाना चाहिए। मेहमान के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। आप में से कुछ लोगों के परिवार में कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं, वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आपकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। यदि आप अपने व्यापार पर कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में मददगार होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। खुद के सपनों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। अपनी हथेली पर ही बहुत कुछ कैलकुलेट कर लेना प्रतियोगिता परीक्षा में काम आ सकता है। शरीर में ऊर्जा की कमी की वजह से थकान हो सकती है। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। सड़क पर यात्रा करते समय आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - चमकीला सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर सकते हैं। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आप प्यार के मामले में मिसाल कायम कर सकते हैं। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर घरेलू नुस्खे अपना नुकसान का कारण हो सकता है। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। किसी सामाजिक चर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। आप जानते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस योजनाओं में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। एक बार ऐसा होने पर आपको फायदे नजर आने लगेंगे। यात्रा करते समय सावधान रहें, खासकर यदि आप कार से यात्रा करना चाहते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गहरा हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। दूषित पानी व खान-पान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 औ शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। बृहस्पति देव जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार आवश्यक करें। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। कोई सुखद यात्रा संभव है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शांत है, और आप आनंदित महसूस करेंगे। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यवसायिक टैक्स संबंधी मामलों को समय पर निपटाने की कोशिश करें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए कुकिंग को हॉबी के रुप में लेना थेरेपी का काम कर सकता है। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। कुछ पैसे आपके पास आएंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। केवल एक चीज जो आपको पदोन्नति पाने से रोक रही है, वह यह है कि आप लगातार बने रहने में बहुत अच्छे नहीं हैं। गति उठाओ और शीर्ष पर अपना काम करो। अपना ख्याल रखें। यदि कई दिनों से सिर दर्द, आंखों में समस्या चल रही है तो उनसे कुछ राहत मिलेगी। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - इंडिगो है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटीक कदम उठाने की जरुरत है। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है, सावधान रहें। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ होता दिख रहा है। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!