दैनिक राशिफल २३ अप्रैल २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 23-04-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- सप्तमी 20:48:35,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 10 वैशाख गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 20:56:24,
योग- सुकर्मा 06:06:39, पश्चात-धृति,
करण- गर 09:44:48, पश्चात-वणिज,  
चंद्र- मिथुन 15:12:20, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:49:04, 
सूर्यास्त- 18:50:11,
दिन काल- 13:01:07, 
रात्री काल- 10:57:55,
चंद्रोदय- 10:52:30,
चंद्रास्त- 25:19:37*,
राहू काल- 13:57-15:35, अशुभ,
यम घँटा- 05:49-07:27,
अभिजित-11:54-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:50-21:03 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज सप्तमी षष्ठी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। कु्छ लोगों को विदेश से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को  रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। व्यापार में वृद्धि और नई दिशा देने के लिए दिन शुभ है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति यदि संतोषजनक नहीं है तो पार्ट टाइम करने का विचार सही रहेगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्यों में अधिकता रहने वाली है। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। काम के साथ-साथ घर के कार्यों में सहयोग करने से घर का वातावरण उचित बना रहेगा। संबंधों में आ रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार कुछ मंदा रहेगा। विदेश व्यापार से लाभ मिल सकता है। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है । गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। लवमेट साथ में मूवी देखने जाएंगे। धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। पार्टनर से रिश्ते मधुर रखें। धन लाभ के लिए किसी की खुशामदी करनी पड़ सकती है। यदि सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर कार्य करें। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - दूधिया है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कुछ लोग मन ही मन किसी बात से खुश रहेंगे। कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से  परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। दोस्ती यारी निभाने के चक्कर में उधार पैसा देने से बचें। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। विवाहित दम्पत्ति मिल कर नये कारोबार की रूप रेखा बना सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकता हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करें। ज्यादा गर्मी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। धन के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। आप किसी काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए कुछ नया करेंगे। विदेश जाने में आ रही बाधा दूर हो सकती है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। हमेशा अपने साथ कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेकर आएं। आप कभी नहीं जानते कि वे किस कार्ड को स्वीकार कर सकते हैं। हालांकि, याद रखें कि कैश इज किंग है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे संपर्क कर मदद मांग सकता है। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। अपने साथी के साथ दोबारा हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल राशि वालों को उनके साथी से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। आभूषण से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की संभावना है। आप जो कुछ करना चाहते हैं उसे लेकर स्पष्ट रहें और अपना फोकस बनाए रखें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा राहुकाल में शुरू न करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के सङ्ग। कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोगों को करियर में बदलाव की इच्छा होगी। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, ऐसे में नींद भरपूर लें अन्यथा सिर का दर्द परेशान कर सकता है। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। हड़बड़ी में वाहन चलाने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और  रोमांस के अवसर आएंगे। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप करियर से संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। गिरने से थोडी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान बहते पानी से दूर रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। जब जीवन आपको नीचे गिराये तो और तेजी से वापस उठें और मुसीबतों का सामना तेज प्रहार के साथ करें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। व्यापार में आपको अक्समात बदलाव करना पड़ सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शरीर में जमीं चर्बी कम करने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। घूमनें के शौकिन लोग मजेदार यात्रा के लिए कोई भी जोखिम उठा सकते है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। व्यापारियों को धन लाभ के योग हैं। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन अपने आपको उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। प्रियतम के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्क लेने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी बात किसी के साथ साझा ना करें। आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते है। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!