दैनिक राशिफल २२ अप्रैल २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 22-04-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- षष्ठी 22:48:59,  
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 09 वैशाख गते,
नक्षत्र- आद्रा 22:12:07,
योग- अतिगंड 09:07:21, पश्चात-सुकर्मा,
करण- कौलव 12:00:41, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:50:02, 
सूर्यास्त- 18:49:36,
दिन काल- 12:59:34, 
रात्री काल- 10:59:27,
चंद्रोदय- 09:44:04,
चंद्रास्त- 24:30:41*,
राहू काल- 12:20-13:57, अशुभ,
यम घँटा- 07:27-09:05,
अभिजित-11:54-12:46, अशुभ,
प्रदोष- 18:50-21:03 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज स्कंद षष्ठी तिथि है। आज के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन यादगार बनाने के लिए आपके पास शानदार अवसर आने वाला है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार दिला सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलझा सकते हैं। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। करियर को बेहतर बनाने के लिए पैसा प्राप्त हो सकता है। काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है, ऐसा भी नही की आप संभाल नहीं सकते। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है, लेकिन गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे।  परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म करने की पहल कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाले है। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारी हैं तो ग्राहकों के साथ विन्रमता रखें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहें। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ़ नजर आएंगे, फायदा दिखेगा। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। शादीयोग्य भाई बहन के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, बात बन सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। वाहन खरीदने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आपका पार्टनर आपकी बातों पर संदेह जता सकता है। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाएं आपके लिए लाभकारी रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। कुछ लोगों को भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रह सकती है। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो राहुकाल में शुरू न करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। आपके सगे भाई बहन को आपकी जरुरत पड़ सकती है, साथ दे सकते हैं। कुछ जातक गौ सेवा करने में अपना योगदान दे सकते हैं। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अच्छा है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं, सावधान रहें। बेरोजगारों और कर्मियों को अच्छे करियर विकल्प मिलेंगे। आप स्वयं को  स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आलोचनाओं पर ध्यान ना दें अपने काम से काम रखें। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कहां कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। बिजनेस संबंधित पेपर संभाल कर रखें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर घरेलू नुस्खे अपना नुकसान का कारण हो सकता है। एक रोमांटिक यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं वे जल्द ही ऐसा कर पाएंगे। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए रिलेशनशिप में हड़बड़ी न करें। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। अपने वर्कआउट रूटीन में नए और मजेदार व्यायाम जोड़ने पर विचार करें। इसे बदलने से आपकी रुचि बनी रहेगी, और आप शीघ्र ही लाभ प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। घर में किसी के साथ कुछ शेयर करने का मन करेगा। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में सभी से सहयोग बनाए रखें। सेहत के प्रति सजग रहकर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे। बिजनेस के सिलसिल में यात्रा सुखद रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। घर के बुजुर्गों की सेवा करें। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट रह सकती है। आपको किसी जरूरी कार्य से किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। महिलायें कुछ खास घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। इस मौसम में बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करे तो अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - काला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपके कुल कुटुम्ब में सुख सौख्य बना रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों को कुछ सिखाने का मौका मिले तो जरूर सिखायें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति यदि संतोषजनक नहीं तो पार्ट टाइम करने का विचार सही रहेगा। व्यापार में वृद्धि और नई दिशा देने के लिए शुभ है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्यों में अधिकता रहने वाली है। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे घरवालों की शिकायत कर सकता है। वृश्चिक राशि का कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ जानकारी देगा। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ किसी रोमांचक स्थान पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिल्वर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!