शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- द्वितीया 09:50:03, पश्चात-तृतीया,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 21 पौष गते,
नक्षत्र- पुष्य 13:24:00, पश्चात-आश्लेषा,
योग- विष्कुंभ 22:46:11,
करण- गर 09:56:03, पश्चात-वणिज,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:08,
सूर्यास्त- 17:36:58,
दिन काल- 10:20:49,
रात्री काल- 13:39:18,
चंद्रास्त- 08:55:41,
चंद्रोदय- 19:49:23,
राहू काल- 08:34-09:51, अशुभ,
अभिजित-12:06-12:47, शुभ,
प्रदोष- 17:37-20:23 तक,
गंड मूल- 13:24 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीय तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको काम के साथ-साथ घर पर बच्चों के झगड़े निपटाने में ही लगा रह सकता है। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत मन को हल्का कर देगी। दिन थोड़ा सोशल और फन फील्ड रह सकता है। काम-काज में चीजें स्मूथ चलती रहने वाली हैं। जो टास्क लंबे समय से अटके थे उनमें प्रोग्रेस दिखने का अच्छा योग बन सकता है। कारोबारियों के लिए व्यस्तता का दौर बना रह सकता है। पैसों के मामले में दिन बैलेंस्ड रह सकता है वहीं कुछ एक्स्ट्रा खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ में मिठास रहेगी। पार्टनर के साथ दिल की बातें होंगी, किसी पुराने क्रश से मैसेज आ सकता है बस ईगो को साइड में रखें। सेहत ठीक रहेगी पर थकान या नींद की कमी हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं और मोबाइल से थोड़ा ब्रेक लें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आप लोगों के लिए भागम-भाग की स्थिति बना सकता है, वैसे तो इस राशि वालों के लिए सुकून और कम्फर्ट वाला दिन रहेगा। पर घरेलू कामों को लेकर अस्त व्यस्त सा फील कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस की जाने वाली है, इस समय के दौरान बॉस या सीनियर से काम की अधिकता भी मिल सकती है। कोई पुराना क्लाइंट कुछ मामलों में आपको सहयोग देने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति मिले जुले असर वाली दिखाई दे सकती है, भविष्य को लेकर कोई सेविंग या प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, कुछ बातें रिश्ते को और गहरा बनाने का काम कर सकती हैं। हेल्थ नॉर्मल रह सकती है। इस समय के दौरान म्यूज़िक, खाना या कोई पसंदीदा हॉबी आपको रिलैक्स कर देने वाली होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए एक्टिव होने के साथ-साथ कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। दिन के अंत तक संतुष्टि का भाव भी रह सकता है आप कई लोगों से बातचीत करेंगे पर हर किसी के साथ ट्यूनिंग जम पाए ऐसा होना थोड़ा मुश्किल रह सकता है। काम-काज को लेकर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स का उपयोग बेहतर रह सकता है। इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आपको आगे ले जाने के लिए लोग हेल्प कर सकते हैं। कोई नया मौका या प्रोजेक्ट मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है जिसके चलते आप सेविंग का यूज कर सकते हैं। लव लाइफ में बातचीत सबसे अहम रहेगी, पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। अगर हाल ही में कोई गलतफहमी थी तो सुलझ सकती है। मानसिक थकान या सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और थोड़ी वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए इमोशनल लेकिन पॉजिटिव रह सकता है, मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है और आप छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं। परिवार और घर से जुड़ी चीजों में मन लगेगा। काम-काज में आपको धैर्य रखना होगा। समय पर कुछ काम आपकी उम्मीद से धीरे हो सकते हैं पर अंत में रिजल्ट अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है जिसके कारण रुके हुए काम भी आप शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, अपनी आमदनी को लेकर आप कुछ उलझनों में रह सकते हैं। लव लाइफ में इमोशंस हावी रहेंगे, शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक ही दिखाई देता है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक बने रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी बस मूड स्विंग्स या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। हल्का, सादा और समय पर खाना अनुकूल रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी को निखारने वाला रहेगा। आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी बातों और अंदाज से प्रभावित होंगे। घर हो या बाहर आपकी मौजूदगी नोटिस की जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। टीमवर्क में आपकी भूमिका अहम रहेगी और बॉस या सीनियर्स आपकी राय को महत्व देंगे। जो लोग मैनेजमेंट, गवर्नमेंट, मीडिया या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए दिन काफी पॉजिटिव है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या पहले किए गए काम का फायदा मिल सकता है। हालांकि दिखावे या लग्जरी चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन सर्दी, एसिडिटी या थकान से बचें। पानी ज्यादा पिएं और समय पर आराम करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए प्लानिंग और सेल्फ-इम्प्रूवमेंट का रहेगा। आप हर काम को परफेक्ट तरीके से करने की कोशिश करेंगे। मन थोड़ा गंभीर रह सकता है लेकिन काम समय पर पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। दिन आत्मविश्लेषण के लिए भी अच्छा है। ऑफिस में आपकी मेहनत, अनुशासन के चलते कुछ न कुछ लाभ मिलेगा, वहीं अधिकारियों की ओर से स्थिति विशेष होने वाली है और काम में प्रतिभा बनी रहने वाली है। कोई नया स्किल सीखने या ट्रेनिंग लेने का मौका मिल सकता है। आप बजट प्लान या भविष्य की कोई फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी बना सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ा प्रैक्टिकल रहने वाला है, कुछ मामलों में भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट, नींद या स्ट्रेस से जुड़ी समस्या हो सकती है योग और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बैलेंस और पॉजिटिविटी से भरा रहेगा। आप चीजों को शांत दिमाग से सुलझाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में सामंजस्य बनेगा और आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। कला, फैशन या म्यूजिक से जुड़ी चीजों में मन लगेगा। काम-काज में कोऑपरेशन और टीमवर्क की जरूरत पड़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। खर्च और इनकम में बैलेंस बना रहेगा, कोई छोटा फाइनेंशियल बेनिफिट या गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस और अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मनपसंद जगह पर समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी बस पीठ दर्द, गर्दन या आंखों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आराम और सही पोस्चर का ध्यान रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा इंटेंस लेकिन पॉजिटिव रहेगा। मन में कई बातें चल सकती हैं और आप हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी तेज रहेगी, इसलिए फैसले लेने में दिल की आवाज पर भरोसा कर सकते हैं। काम में फोकस और मेहनत की जरूरत होगी कोई जिम्मेदारी भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, मेडिकल, पुलिस या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकता है, सेविंग से फायदा मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में इमोशनल बॉन्ड मजबूत होने का समय होगा। किसी बात को लेकर ईर्ष्या या शक से बचें जिससे समस्या न हों। तनाव कुछ बना ही रह सकता है, भागदौड़ के चलते सेहत कमजोर रहने वाली है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - महरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ बातें शेयर करने वाले हैं, सोशल लाइफ थोड़ी तेज रहेगी। फोन कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए कोई जरूरी खबर मिल सकती है। मन थोड़ा चंचल रहेगा इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। काम-काज की अगर बात की जाए तो वर्क प्लेस में काम ज्यादा होने से थोड़ी टेंशन भी हो सकती है पर आप स्मार्ट तरीके से सब संभाल लेने में सक्षम भी रहेंगे। कारोबार के मामले में कोई ट्रिप शुरू हो सकती है। अनावश्यक शॉपिंग से बचें, किसी पुराने पेमेंट या उधार की वापसी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है। दिल के मामले में आप काफी एक्टिव रहेंगे, वहीं कुछ मामलों में प्रपोजल के मूड में रह सकते हैं। खाने पीने में लापरवाही न करें क्योंकि पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, हल्का और घर का खाना बेहतर रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कोई खास प्लान या छोटी ट्रिप भी बन सकती है। घर के बड़ों की ओर से प्यार सहयोग मिलेगा जो आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला होगा। काम के लिहाज से दिन सामान्य ही रहने वाला है। छोटे कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। सरकारी काम में दिन काफी हेल्पफुल की स्थिति होने वाली है। कुछ मुनाफा या फिर बोनस मिल सकता है। मोबाइल, ट्रैवल या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा खर्च समय पर बना रहने वाला है। प्यार के मामले में सिंगल लोगों के लिए दोस्ती प्यार में बदल सकती है, दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिल सकता है जिससे मूड शानदार हो जाएगा। मौसम के लिहाज से थोड़ा ध्यान रखें जिससे परेशानी अधिक न हो पाए। शुभांक - 2 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत जैसा महसूस होगा। सुबह से ही मन में हलचल रहेगी और आप कुछ अलग करने की सोच में रहेंगे। पुराने कामों को नए तरीके से करने का मन बनेगा। आपकी एनर्जी दूसरों को भी मोटिवेट करेगी। कोई छोटी सफलता दिन को यादगार बना सकती है। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत होगी, ऑफिस या पढ़ाई में कोई ऐसा मौका मिल सकता है जहां आपकी पहल की जरूरत होगी। कारोबार करने वालों के लिए नया आइडिया या प्लान दिमाग में आएगा। पैसों के मामले में समझदारी दिखाना जरूरी है खर्च करने से पहले दो बार सोचें। आप रिश्तों में सच्चाई और साफ दिल से बात करना चाहेंगे। पार्टनर से दिल की बात शेयर करने का सही समय है। शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे थोड़ी वॉक या खुली हवा में समय बिताना आपको अच्छा महसूस कराएगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए धीमी लेकिन स्थिर चाल वाला रह सकता है। आपको भागदौड़ पसंद नहीं आएगी, इस समय सुकून और आराम की तलाश रहेगी। घर की चीजों में मन लगेगा और अपनों के साथ बिताया समय दिल को खुश करेगा। आप अपने काम को बेहद धैर्य और फोकस के साथ कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता सामने आएगी। जो लोग लंबे समय से किसी काम में लगे हैं उन्हें उसकी प्रगति साफ दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। खर्च कंट्रोल में रहेगा और सेविंग पर ध्यान जाएगा। पैसों के मामले में न ज्यादा फायदा न ज्यादा नुकसान होगा। आप भविष्य की सुरक्षा को लेकर सोच सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। नेचर के साथ रहना मन को प्रभावित करने वाला है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
