चुनार। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा तहसील चुनार में शनिवार को सभाध्यक्ष इन्द्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेन्द्र कुमार सिंह को सौपा ज्ञापन

बृज बिहारी दुबे
By -
चुनार। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा तहसील चुनार में शनिवार को सभाध्यक्ष इन्द्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेन्द्र कुमार सिंह को सौपा। ज्ञापन मे राजस्व लेखपाल के कार्यो की अधिकता विशिष्टता और प्रशासनिक महत्व व सेवा मे एक वर्षीय तकनीकी प्रशिक्षण कोर्स उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता के आधार पर तकनीकी संवर्ग घोषित करते हुए बेतन लेबल फाइव घोषित किये जाने, नायब तहसीलदार के पचास प्रतिशत सिधी भर्ती मे पची प्रतिशत पद शैक्षणिक व अन्य अर्हता पूर्ण करनेवाले लेखपालों के लिए विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने हेतु आरक्षित किए जाने, एसीपी विसंगति को दूर किए जाने, भत्तों मे बृद्धि किये जाने सहित अन्य मांग शामिल हैं। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अजय मिश्रा, मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार, शैलैन्द्र पाल, भरत राय, मिलन सिंह, शनि वर्मा, सत्येन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!