कलवा में श्रीराम कथा में उमड़ रही भीड़, कथा का श्रवण करने पहुंच रहे भक्त

बृज बिहारी दुबे
By -
  रिपोर्ट अशोक चौबे 

कलवा। कलवा में चल रही श्रीराम कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में भक्त राम कथा का रसपान कर रहे हैं। इसके साथ ही कथा समापन पर महाप्रसाद का लाभ उठा रहे हैं। छठवें दिन की कथा में भाजपा ठाणे जिला सचिव ओमप्रकाश गौरीशंकर जायसवाल ने कथा वाचिका देवी सत्याचार्या जी का आशीर्वाद लिया।
कलवा पूर्व आतकोनश्वर  मफतलाल मैदान में श्री सनातन सेवा संस्था द्वारा राष्ट्रीय कथा वाचिका  देवी सत्याचार्या  जी के  मुखार  विंदु भक्त का रसपान कर रहे हैं। छठवें दिन श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम का वनवास का बड़ा मार्मिक मंचन झांकी द्वारा दिखाया गया । केवट का सुन्दर प्रसंग के साथ भारद्वाज आश्रम जाना फिर चित्रकूट में निवास करते हुए प्रभु श्रीराम ने भक्तों और संतों को धर्म और मर्यादा का संदेश दिया।
आगे भगवान का भरत जी सें मिलन के बाद भगवान आगे बढ़े और पंचवटी पर निवास और माता सीता का हरण लंकापति रावण के द्वारा किया गया। श्री सनातन सेवा संस्था के अध्यक्ष पंकज पांडेय,  विशेष सहयोगी पूर्व नगरसेवक प्रकाश वर्डे, विजय दुबे, नीरज पांडेय, राकेश सिंह, राजेश सिंह,अरविंद दुबे, शिवाकांत  मिश्रा, विशाल उपाध्याय सहित पूरी टीम राम कथा को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।कथा समापन पर प्रतिदिन राम भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। जिसका आनंद भक्तगण उठा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!